झारखंड से गुजर रहा मॉनसून टर्फ, चार दिनों के लिए अलर्ट जारी

नया लुक ब्यूरो

रांची। मॉनसून टर्फ झारखंड से होकर गुजर रहा है। यह जैसलमेर, अजमेर, शिवपुरी, सिद्धी, डालटनगंज से होता हुआ दीघा जा रहा है। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने आज 18 सितंबर को दी।

तापमान चार डिग्री गिरेगा

राज्‍य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

19 सितंबर से राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

20-22 सितंबर तक राज्‍य में सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

23-24 सितंबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

वज्रपात को लेकर अलर्ट : केंद्र के मुताबिक 19 और 22 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

यहां भारी बारिश : राज्‍य के दक्षिण और मध्‍य भागों में 20 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

राज्‍य के पश्चिमी और मध्‍य भागों में 21 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भागों में 22 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

वज्रपात से ऐसे बचें : यथासंभव घर पर रहें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या कॉर्डेड फोन का उपयोग करने से बचें, क्योंकि बिजली तारों के माध्यम से यात्रा कर सकती है। चोट या क्षति का कारण बन सकती है। बाहर हैं तो ऊंची जमीन या अलग-थलग पेड़ों से बचें। बड़े पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों या खाली जगह से हट जाएं। किसी सुरक्षित या पक्‍की संरचना के नीचे शरण लें।

Jharkhand

खेत में 11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, जंगल में दफनाया गया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/हजारीबाग: झारखण्ड के हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरोनी कला गांव में करंट लगने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। किसान पटवन करने के लिए बिजली का तार अपने खेत में ले गये थे। उसी तार की संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई।हाथी झुंड […]

Read More
Jharkhand

मंत्री जी हाज़िर हों! ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने भेजा समन

14 मई को अपने दफ़्तर बुलाया, घरेलू नौकर के घर से मिली थी करोड़ों की नगदी दो लाख रुपये तो दफ्तर से दराज से भी हुए थे बरामद, अब क्या होगा अंजाम नया लुक ब्यूरो रांची। झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने समन जारी किया है। ED ने उन्हें 14 मई […]

Read More
homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More