अरविंद अकेला कल्लू का गाना दिल हमारा टूटल रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक अरविंद अकेला कल्लू का दर्द भरा गाना दिल हमारा टूटल रिलीज हो गया है। दिल हमारा टूटल रिलीज गाना टी- सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है,जो बेहद भावुक करने वाला है। इस गाने में कल्लू रो-रो कर अपने टूटे दिल की कहानी बता रहे हैं।गाने में कल्लू के साथ पूजा चौरसिया नजर आ रही हैं, जिससे कल्लू मिलने जाता है। लेकिन जब कल्लू उसे किसी और से गले मिलते देखता है, तो उसके पैर के नीचे से जमीन खिसक जाती है। इसके बाद कल्लू का दिल टूट जाता है और वह टूटे दिल के साथ वहाँ से चला जाता है।

कल्लू ने कहा कि दिल हमारा टूटल गाना उस रिश्ते की कहानी है, जिसकी बुनियाद झूठ और धोखे पर टिकी होती है। आज ऐसे मामले अक्सर देखने को मिलते हैं। इसलिए मैंने इस गाने के जरिए ये दिखाने की कोशिश की है, जब भी किसी का दिल टूटता है,फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की, उसका गम बेहद पीड़ा वाला होता है।

गाना दिल हमारा टूटल को लेकर टी-सीरीज हमार भोजपुरी के प्रोजेक्ट मैंनेजर सोनू श्रीवास्तव ने बताया कि टी-सीरीज म्यूजिक की दुनिया में अच्छे संगीत को तवज्जो देती है। हमने भोजपुरी में भी एक से बढ़ कर एक गाने बनाए हैं और उसी क्रम में यह गाना है। हम भोजपुरी म्यूजिक लवर्स से यह अपील करेंगे कि आप हमरे इस गाने को भी अन्य गानों की तरह खूब प्यार और आशीर्वाद दें। वादा करते हैं कि एक से बढ़ कर एक गाने के साथ आपके समक्ष हाजिर होते रहेंगे। गाना दिल हमारा टूटल के गीतकार धरम हिंदुस्तानी और संगीतकार साजन मिश्रा हैं। निर्देशक बिभांशु तिवारी हैं। (वार्ता)

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More