पुनः विवेचाचना में संगीन धारा में चार्ज शीट, वांछितों को किया गिरफ्तार

नितिन गुप्ता

बिल्हौर/कानपुर। बिल्हौर के ग्राम दलेलपुर में वर्ष 2021 में अभियुक्त कमल प्रकाश उर्फ चौधरी (38 वर्ष) पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम दलेलपुर थाना बिल्हौर ने शादी समारोह में फायर कर दिया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पीड़ित पक्ष ने मुकदमा लिखाया था जिसमें तत्कालीन विवेचक थाना प्रभारी बिल्हौर ने हल्की धारा 304 ए IPC में चार्ज शीट लगाई थी, जिसमें एसीपी बिल्हौर संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने पुनः विवेचना वर्तमान थाना प्रभारी बिल्हौर सुरेंद्र सिंह से कराई तो उक्त मामले में अभियुक्त को 304 IPC की संगीन धारा में मुल्जिम बनाया गया।

गुरुवार को उक्त वांछित अभियुक्त कमल प्रकाश को थाना प्रभारी बिल्हौर सुरेंद्र सिंह, हे.क. संदीप सिंह, विशाल सिंह ने ग्राम अलियापुर से दलेलपुर जाने वाली सड़क किनारे बने पेट्रोल पंप के पास दबिश से देकर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष बिल्हौर ने बताया कि उक्त मामले में शुक्रवार को चार्ज शीट मा. न्यायालय माती में जमा की जाएगी। इसी तरह अभी हाल ही में पंजीकृत मुकदमे में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त लवकुश (23 वर्ष) पुत्र बबलू निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना बांगरमऊ को उप निरीक्षक अरविंद कुमार एवं कांस्टेबल ओमकार ने बिल्हौर के मकनपुर मोड़ से गुरुवार को गिरफ्तार किया।

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More