कंगना रनौत की फिल्म ‘चंद्रमुखी-दो’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म’चंद्रमुखी-दो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पी वासु के निर्देशन में बनी फिल्म चंद्रमुखी दो वर्ष फिल्म 2005 में प्रदर्शित चंद्रमुखी की अगली कड़ी है। ट्रेलर में कंगना रनौत काफी प्रभावी नजर आ रही हैं। कंगना फिल्म में डांसर चंद्रमुखी के रोल में हैं। राघव लॉरेंस राजा वेट्टैयान राजा की भूमिका निभा रहे हैं। चंद्रमुखी दो का ट्रेलर एक बड़े परिवार के हवेली में रहने से शुरू होता है, जहां उन्हें दक्षिण ब्लॉक से बचने का निर्देश दिया जाता है, जिसे चंद्रमुखी का घर माना जाता है।

जब ये लोग इस कोने में पहुंचते हैं, तो क्या होता है। यही फिल्म की कहानी है। यह फिल्म 15 सितंबर को तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना ने चंद्रमुखी दो को लेकर कहा है कि यह एक पैसा-वसूल एंटरटेनमेंट फिल्म है। फिल्म में थोड़ा एक्शन, कॉमेडी, हॉरर, रोमांस है और यह म्यूजिकल भी है। मैं पहली बार इस तरह का किरदार कर रही हूं और फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं। (वार्ता)

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More