नशामुक्त कार्यक्रम वाले मंत्री के आवास पर दोस्त की मौत

  • केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र के लाइसेंसी पिस्टल से चली है गोली
  • हत्या या आत्महत्या, खंगालने में जुटी है लखनऊ पुलिस

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के दूसरे घर पर उनके बेटे विकास कौशल के दोस्त विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से आज तड़के मौत हो गई। मौके से विकास कौशल की लाइसेंसी पिस्टल मिली है, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। परिजन जहां इसे हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस अधिकारी अभी मामले पर खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं।  सांसद कौशल किशोर का कहना है कि घटना के वक्त मेरा बेटा मौजूद नहीं था।

घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया में केंद्रीय मंत्री व मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास के घर आज सुबह चार बजे की बताई जा रही है। मंत्री ने ये स्वीकार किया है कि बरामद पिस्टल उनके बेटे की है, परंतु उनका बेटा कल से दिल्ली में है वह आज इस घटना की जानकारी मिलने के बाद फ्लाइट से लखनऊ आ रहा है। मृतक के परिजनों ने ठाकुरगंज थाने में लिखित तहरीर दी है, मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है।

DCP (पश्चिम) राहुल राज का कहना है कि घर पर देर रात तक खाना पीना चला, उसके बाद घटना हुई। जानकरी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल की गई। इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया है। विनय के सीने में गोली लगी है, गोली चलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का बयान…

बेटे के घर हत्या की वारदात पर बोले कौशल किशोर। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो सच होगा वो सामने निकल कर आएगा। घर में चार से पांच लोग मौजूद थे। मुझे पता चला तो मैंने CP से संपर्क किया है। जो पिस्टल है वो मेरे बेटे की है। विनय 2017 से मेरे बेटे के साथ है।

जिसकी हत्या हुई वो बहुत अच्छा लड़का है। पुलिस पर कोई दबाव नहीं, पुलिस जांच करे। जो भी दोषी हो पुलिस उसपर कार्रवाई करे। उस घर में सिर्फ बेटा और उसके दोस्त रहते हैं। साथ में रहने वाले दोस्त घर पर रुकते थे। विकास कल शाम से दिल्ली में मौजूद है। मेरा बेटा कल शाम 4.30 बजे से दिल्ली में है। वो थोड़ी देर में लखनऊ पहुंचने वाला है। मैं चाहता हूं कि पुलिस हत्याकांड का खुलासा करे।

 

केंद्रीय मंत्री के निवास पर हत्या मामले में मृतक के भाई की तरफ़ से दी गई तहरीर.

केंद्रीय मंत्री के बेटे के घर पर उसके दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंत्री का बेटा लखनऊ के आउटर एरिया दुबग्गा में रहता है। जहां उसका दोस्त विकास श्रीवास्तव मिलने आया था। तड़के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। उसके बाद इस मर्डर की जानकारी बाहर आई। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान फिलहाल जारी नही किया है। घटना का विस्तृत ब्योरा आना बाकी है।

 

 

 

 

 

Central UP

अब लखनऊ घूमने जाने पर अच्छी जगह ठहरने की चिंता खत्म

लखनऊ में छुट्टियाँ मनाने जा रहे हैं, तो अच्छी जगह ठहरने की चिंता छोड़ दीजिए लखनऊ। बीते कुछ वर्षों में नवाबों के शहर, लखनऊ में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में, अपने शहर से बाहर जाने पर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिले, जहाँ उसे बेहतर आराम मिले, […]

Read More
Central UP

राजधानी की जिला जेल का हालः कमाई का रिकार्ड बना रहे लखनऊ जेल अफसर!

अमीरों को दी जा रही अतिरिक्त सुविधाएं, गरीब बंदियों का हो रहा शोषण मानवता शर्मसारः राशन में कटौती कर कैंटीन से बढ़ा रहे आमदनी राकेश यादव लखनऊ। राजधानी की जिला जेल में अधिकारियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस जेल के अफसर कमाई का रिकॉर्ड बनाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जेल […]

Read More
Central UP

LPS की छात्रा नशरा फातमा ने बढ़ाया मान, कहा- मेहनत की सफलता की कुंजी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कहते हैं कि प्रतिभा को केवल एक मौके की तलाश होती है। बस एक ब्रेक और वो अव्वल। कुछ इसी राह पर चलीं नशरा फातिमा और राजधानी के मशहूर विद्यालय लखनऊ पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ पास की। उनकी इस सफलता मां-बाप सहित पूरा कुनबा […]

Read More