हिमाचल प्रदेश: सेब किसानों के लिए आपदा में अवसर बनी निजी कंपनियां, ऊंचे दामों पर हो रही सेब खरीदी

प्राकृतिक त्रासदी के बीच हिमाचल प्रदेश के सेब किसानों के चेहरे पर रौनक लौटने लगी है। स्थानीय मंडियों के मुकाबले किसानों को इस बार भी निजी कंपनियों के माध्यम से अधिक मुनाफा मिलने के साथ-साथ अन्य कई सुविधाएं भी मिल रही हैं। अदाणी एग्री फ्रेश ने संशोधित दामों के बाद पहले दिन ही रोहड़ू और रामपुर प्रोक्योरमेंट सेंटर्स में 200 मीट्रिक टन सेब की खरीद की है। कंपनी ने सैंज प्रोक्योरमेंट सेण्टर भी चालू कर दिया है, जहां एक सितम्बर से खरीदी शुरू होगी। वहीं कंपनी ने इस साल अपने तीनों प्रोक्योरमेंट सेंटर्स पर कुल 25 हजार मीट्रिक टन सेब खरीदी का लक्ष्य रखा है, और पिछले साल की तुलना में 19 रुपये अधिक में सेब खरीद रही है, जिससे स्थानीय किसानों में उत्साह बना हुआ है।

स्थानीय किसानों ने फर्जी ख़बरों को नकारा

इससे पूर्व अदाणी एग्री फ्रेस की कीमतों को लेकर कई भ्रामक खबरें देखने को मिल रही थी, जिसका खंडन स्थानीय किसानों द्वारा भारी संख्या में रोहड़ू और रामपुर प्रोक्योरमेंट सेंटर्स पर पहुंच कर किया गया। किसानों का कहना है कि अदाणी एग्री फ्रेस की कीमतें मंडियों द्वारा तय किये गए मूल्य से तो ज्यादा हैं ही, साथ ही क्रेटस, पैकेजिंग मटेरियल, कोई लोडिंग व अनलोडिंग शुल्क नहीं, ट्रांसपोर्ट सब्सिडी, मौसम तथा फसलों पर सालभर अपडेट जैसी सुविधाओं ने भी कंपनी के प्रति सेब किसानों की लोकप्रियता बढ़ाई है।

बड़ी बचत के साथ नो रिजेक्शन पॉलिसी

वहीं इस साल आपदा के कारण किसानों को हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए, AAFL नो रिजेक्शन पॉलिसी अपना रही है। कंपनी ने सेबों के उचित मानकों पर खरा न उतरने पर अस्वीकार न करने का फैसला लिया है। अदाणी द्वारा जारी कीमतों के बाद किसान अब आसानी से 20 से 25 रूपये प्रति किलो से अधिक की बचत कर सकते हैं। AAFL के नियमों के अनुसार, सेब उत्पादकों को पैकेजिंग मटेरियल, क्रेटस आदि का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। बता दें कि कंपनी ने दो रोज पूर्व ही प्रति किलो सेब की खरीदी 105 रुपये पर करने की घोषणा की है।

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
National

अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता, महाद्वीप के विकास पर मंथन

नई दिल्ली। अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को वाशिंगटन डीसी में संपन्न हुआ। दो दिवसीय वार्ता विशेष रूप से भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद भारत-अमेरिका के बीच इस तरह की पहली भागीदारी के रूप में एक […]

Read More
National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More