प्रियंका गांधी के लिए वाराणसी सीट छोड़ेंगे अजय राय? लोकसभा चुनाव के लिए बनाया ये प्लान

उमेश तिवारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान मिलने के बाद अजय राय पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में जुट गए हैं। अजय राय इसके लिए 24 अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे और पद संभालने के साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इस बीच उन्होंने एक बार फिर से कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अजय राय ने कहा कि अमेठी की जनता राहुल गांधी को अपना बेटा और भाई मानती है। उन्होंने अमेठी की जनता से जो वादा किया था उसे पूरे किया। उन्होंने कहा कि जहाज उड़ाने की ट्रेनिंग सेंटर हो या अस्पताल और फैक्ट्रियां सभी काम राहुल गांधी ने किया।

वहीं अजय राय ने ये भी कहा कि अमेठी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने का फैसला राहुल गांधी और कांग्रेस को करना है। इस दौरान अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी हमला बोला। अजय राय ने कहा कि वे 13 रुपये किलो चीनी दिला रही थीं, क्या 13 रुपये किलो चीनी मिल रहा है? जनता खोज रही है। इसके अलावा BJP पर निशाना साधते हुए अजय राय ने कहा कि जनता अब ऊब चुकी है। BJP ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कहा था कि अच्छे दिन आने वाले हैं, क्या अच्छे दिन आए? उन्होंने कहा कि आज जीरा 750 रुपये और टमाटर 250 रुपये  किलो बिक रहे हैं।

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर क्या कहा?

अजय राय ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक नेतृत्व किया, उससे आम आदमी जुड़े हैं। इससे आम लोगों में विश्वास जगा है कि राहुल गांधी सचमुच हमारे सुख-दुख के साथी हैं। साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि अगर पार्टी तय करेगी तो हम सब भी चुनाव लड़ाएंगे। यही नहीं अजय राय ने यहां भी कहा कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे और प्रियंका गांधी के लिए जान लड़ाएंगे।

PM मोदी और CM योगी को दिया ये चैलेंज

इस मौके पर काशी कॉरिडोर को लेकर भी अजय राय ने BJP की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि काशी को बर्बाद कर दिया। बाबा विश्वनाथ के मंदिर को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कई प्राचीन मंदिरों को गिराने का भी आरोप लगाया और कहा वट वृक्ष को काटकर गिरवा दिया गया। वहीं गंगा की सफाई को लेकर अजय राय ने PM नरेंद्र मोदी और CM योगी आदित्यनाथ को चैलेंज किया कि चल के यहीं दशाश्वमेध घाट पर गंगा का पानी पीकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि गंगा में वाटर टैक्सी चलाने की बात कह रहे हैं तो यहां के नाव वाले कहां जाएंगे।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More