मानसिक तनाव के चलते नाबालिक ने फांसी लगाने का किया प्रयास

नितिन गुप्ता

बिल्हौर। बिल्हौर कस्बा के गया प्रसाद नगर निवासी गौरव (14 वर्ष) पुत्र श्रीराम ने मानसिक तनाव के चलते शुक्रवार सुबह घर में जब वह अकेला था तो तखत पर कुर्सी रखकर पंखे से धोती के सहारे फांसी लगा ली। इसी दौरान साड़ी का फंदा ढीला हो गया और उसका पैर तखत पर रगड़ने लगा, अंदर से आवाजें आई जिन्हें सुनकर पड़ोसी लोग उसके घर में पहुंचे तो घर के बाहर ताला लगा था।

सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष बिल्हौर सुरेंद्र सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए गौरव को सुरक्षा की दृष्टि से थाना बिल्हौर ले आए। गौरव ने बताया कि बीते कुछ दिन पूर्व पड़ोसी आयुष की मौत उत्तरीपुरा हाईवे के निकट हो गई थी। जिसमें राहुल, राजू व उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। लगातार आयुष के परिजन उसे धमकी दे रहे हैं जिसके चलते उसने फांसी लगाने का निर्णय लिया। उसने कहा आयुष की मौत में उसका कोई हाथ नहीं है, वह निर्दोष है। वहीं थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गौरव को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More