शबरी के राम पर आधारित “राम दर्शन” की शुरू हुई रिहर्सल

  • नव अंशिका फाउंडेशन से अगस्त में होगी प्रस्तुति
  • तैयार किया जा रहा है रिकार्डेड संगीत

लखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से संगीतमय नाट्य प्रस्तुति राम दर्शन का मंचन अगस्त में वृहद स्तर पर किया जाएगा। इसकी रिहर्सल वर्तमान में हजरतगंज सप्रू मार्ग स्थित दिलीपपुर टावर के ए.बी ब्लॉक स्थित कार्यालय परिसर में की जा रही है। इसके परिकल्पना, लेखन एवं निर्देशक तमाल बोस ने बताया कि शबरी के नजरिए से प्रभु राम के व्यक्तित्व को इसमें पेश किया जाएगा। इसकी सहनिर्देशिका नीशू त्यागी हैं।

नीशू त्यागी ने बताया कि कानपुर के रामायण कॉन्क्लेव में नव अंशिका फाउंडेशन ने सिया राम की स्तुति शीर्षक से नृत्य प्रस्तुति दी थी। उसकी अपार सराहना के बाद अब संस्था स्वयं राम दर्शन की संगीतमय प्रस्तुति देने जा रही है। इसका संगीत भी रिकॉर्ड किया जाएगा। इसकी प्रस्तुतियां पूरे प्रदेश में करने की योजना तैयार की गई है। प्रस्तुति नियंत्रक दबीर सिद्दीकी ने बताया कि अभी तक ज्यादातर रूप से प्रभु राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राजा राम या अयोध्यापति राम के रूप में ही पेश किया गया है।

उनकी प्रस्तुति में एक जवानी से वृद्धावस्था तक राम का इंतजार करने वाली शबरी के नजरिए से राम को पेश किया जाएगा। इसमें राकेश गुप्ता, अर्पिता सिंह, अनामिका सिंह, मनोज, ऋषभ पांडे, सनी मौर्या, प्रियंका दीक्षित, रोहित, सविता सिंह,अभिलाषा यादव, रामकृष्ण शुक्ला सहित अन्य अभिनय कर रहे हैं।

Central UP

अब लखनऊ घूमने जाने पर अच्छी जगह ठहरने की चिंता खत्म

लखनऊ में छुट्टियाँ मनाने जा रहे हैं, तो अच्छी जगह ठहरने की चिंता छोड़ दीजिए लखनऊ। बीते कुछ वर्षों में नवाबों के शहर, लखनऊ में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में, अपने शहर से बाहर जाने पर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिले, जहाँ उसे बेहतर आराम मिले, […]

Read More
Central UP

राजधानी की जिला जेल का हालः कमाई का रिकार्ड बना रहे लखनऊ जेल अफसर!

अमीरों को दी जा रही अतिरिक्त सुविधाएं, गरीब बंदियों का हो रहा शोषण मानवता शर्मसारः राशन में कटौती कर कैंटीन से बढ़ा रहे आमदनी राकेश यादव लखनऊ। राजधानी की जिला जेल में अधिकारियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस जेल के अफसर कमाई का रिकॉर्ड बनाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जेल […]

Read More
Central UP

LPS की छात्रा नशरा फातमा ने बढ़ाया मान, कहा- मेहनत की सफलता की कुंजी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कहते हैं कि प्रतिभा को केवल एक मौके की तलाश होती है। बस एक ब्रेक और वो अव्वल। कुछ इसी राह पर चलीं नशरा फातिमा और राजधानी के मशहूर विद्यालय लखनऊ पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ पास की। उनकी इस सफलता मां-बाप सहित पूरा कुनबा […]

Read More