इसरो के पूर्व चेयरमैन को दिल का दौरा पड़ा,अस्पताल में भर्ती

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष और प्रमुख अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन को श्रीलंका में सोमवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नारायण हृदयालय अस्पताल ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि कस्तूरीरंगन को गंभीर बीमार हालत में भर्ती किये जाने के बाद प्रारंभिक जांचे शुरू कर दी गयी है और चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी कर रहा है।

इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि इसरो के पूर्व अध्यक्ष को श्रीलंका में दिल का दौरा पड़ा और उन्हें हवाई मार्ग से बेंगलुरु ले जाया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि डॉ. कस्तूरीरंगन की हालत स्थिर है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ट्विटर पर यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें डॉ. कस्तूरीरंगन के स्वास्थ्य और चिकित्सा उपचार पर बारीकी से नजर रख रही हैं।

तियासी वर्षीय वैज्ञानिक को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।  डॉ. कस्तूरीरंगन नई शिक्षा नीति मसौदा समिति के अध्यक्ष का पद भी संभालते हैं और उन्होंने कर्नाटक ज्ञान आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और भारत के योजना आयोग के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। (वार्ता)

 

National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More
National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More