खड़गे ने उत्तर भारत में लगातार बारिश के कारण लोगों की मौत पर दुख जताया

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण लोगों की मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। खड़गे ने अपने ट्वीट में कहा, कि उत्तर भारत के राज्यों में अत्यधिक बारिश के कारण कई लोगों की मौत दुखद और दर्दनाक है। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से चर्चा की और मूसलाधार बारिश के कारण हिमालयी राज्य में स्थिति के बारे में जानकारी ली।

राज्य में राहत कार्यों में तेजी लायी गयी है और खराब मौसम के बावजूद बारिश प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने के सभी प्रयास कियेए जा रहे हैं। SDRF और NDRF की टीमें राहत और बचावकार्य में जुटी है। पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाएगा और जान-माल के नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव मदद की जाएगी। खड़गे ने केंद्र से हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के लिए पीएम केयर फंड से अतिरिक्त राहत राशि उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, “इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More