खेल और खिलाडियों को प्रोत्साहन

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


नरेंद्र मोदी सरकार ने खेलो इंडिया व फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलों को बढ़ावा दिया गया। इसमें बच्चों युवाओं को जागरूक बनाने व पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना शामिल है। इसका विस्तार गांव से लेकर सुदूर क्षेत्रों तक विस्तृत है।इस अभियान के अंतर्गत यूपी में योगी आदित्यनाथ ने व्यापक कार्य किए है। उन्होंने लोकभवन में खिलाड़ी कोटे में चयनित  आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इनमें महिलाओं की संख्या निर्धारित कोटे से भी अधिक है।

उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्ष में खेल गतिविधियां बढ़ी हैं। प्रदेश सरकार ने खेल अवस्थापना के लिए नए प्रयास किये हैं। विद्यालय के आसपास खेल मैदान होना जरूरी किया है। हर ब्लॉक में एक मिनी स्टेडियम और हर जनपद में एक स्टेडियम हमने बनवाने के लिए निर्देश दिये हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान और शहरी क्षेत्र में पार्षद निधि से ओपन जिम निर्माण के कार्य हो रहे हैं।

अब तक पैसठ हजार स्पोर्ट्स किट युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को दिये जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश एकमात्र राज्य है जिसने टोक्यो ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक खिलाड़ियों प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। डेढ़ सौ रिटायर्ड खिलाड़ियों को कोच बना रहे हैं। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि खेल कोटे से इतनी नियुक्तियां कभी नहीं हुई। पहली बार प्रदेश में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है।

Religion

परशुराम द्वादशीः एक ऐसा कठोर व्रत जो है बहुत फलदायी

परशुराम द्वादशी आज, जानें पूजा विधि एवं महत्व राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद हिन्दू पंचांग के अनुसार हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को परशुराम द्वादशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम जी की पूजा की जाती है। परशुराम द्वादशी व्रत भगवान विष्णु […]

Read More
Religion

छह प्रकार का होता है राजयोग, जानिए आपकी कुंडली में राजयोग है या नहीं!

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद ज्योतिषशास्त्र में कुछ योगों को राजयोग कहा गया है। यह विशेष शुभ योग होता है और जिनकी कुंडली में यह योग पाया जाता है, उनका जीवन राजा के समान होता है। कुछ राज योग तो वास्तव में ऐसे होते हैं, जो व्यक्ति को राजगद्दी पर भी बैठा देते हैं। इसलिए […]

Read More
Religion

यदि आपके शरीर में भी हैं ऐसे लक्षण तो जानिए कैसा रहेगा आपका जीवन

जानिये शरीर से जुड़े ज्योतिष के कुछ रोचक तथ्य राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद फलित ज्योतिष की भारत में अनेक विधियां प्रचलित हैं, उन्ही में से एक सामुद्रिक शास्त्र प्रसिद्ध है जिसके द्वारा शरीर की रचना, अंग लक्षण, वर्ण तिल आदि के आधार पर भविष्य वाणी की जाती है। जिन लोगों के हाथ लम्बे होते […]

Read More