लूट के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या

  • शक्ति नगर में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज
  • किसी करीबियों पर गहराया शक
  • घटनास्थल से कुछ दूर तक पहुंचा खोजी कुत्ता
  • गाजीपुर थानाक्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर


लखनऊ। नकाबपोश बेखौफ बदमाशों ने गाजीपुर थानाक्षेत्र स्थित शक्ति नगर में बुधवार को दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को घर में घुसकर कत्ल कर दिया और घर में रखे कीमती सामान लूट ले गए। वारदात का शक किसी करीबी पर गहरा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की। पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

,,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,,

गाजीपुर थानाक्षेत्र शक्ति नगर स्थित एफ एम अपार्टमेंट में वसीम अहमद अपनी 60 वर्षीय पत्नी नफीस फातिमा के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को वसीम की पत्नी नफीस फातिमा घर पर थीं कि करीब डेढ बजे दिन में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में लगी बेल बजाया। घंटी बजने के बाद नफीस फातिमा ने दरवाजा खोला कि बदमाश धड़धड़ाते हुए घर में दाखिल हो गए। बताया जा रहा है कि जबतक वह कुछ समझ पातीं कि बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। लूट-पाट का विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की गला दबाकर मौत की नींद सुलाने के बाद घर में रखा कीमती सामान लूट ले गए। बताया जा रहा है कि इस सनसनीखेज मामले की जानकारी उस समय हुई जब डॉक्टर जांच के लिए नफीस फातिमा का खून लेने गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने बताया कि इस मामले कातिलों की तलाश में पुलिस की टीमें गठित कर अलग-अलग दिशाओं में रवाना कर दी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही क़ातिल पकड़ लिए जाएंगे।

,,, सुरक्षित नहीं बुजुर्ग महिलाएं,,,

राजधानी लखनऊ में बुजुर्ग महफूज़ नहीं हैं। पुलिस ने बुजुर्गों की सुरक्षा की कवायद तो कई बार शुरू की, लेकिन चंद दिनों बाद योजनाएं फाइलों में दबकर रह गईं। यही कारण है कि उनके साथ एक के बाद एक हो रही घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। गाजीपुर थानाक्षेत्र के शक्ति नगर में बुजुर्ग महिला नफीस फातिमा की हत्या ने एक बार फिर बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस हत्याकांड के पीछे किसी करीबी का हाथ मान रही है। इस हत्याकांड ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लखनऊ में अपने घरों में अकेले रहने वाले बुजुर्ग महफूज़ नहीं हैं।

Central UP

अब लखनऊ घूमने जाने पर अच्छी जगह ठहरने की चिंता खत्म

लखनऊ में छुट्टियाँ मनाने जा रहे हैं, तो अच्छी जगह ठहरने की चिंता छोड़ दीजिए लखनऊ। बीते कुछ वर्षों में नवाबों के शहर, लखनऊ में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में, अपने शहर से बाहर जाने पर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिले, जहाँ उसे बेहतर आराम मिले, […]

Read More
Central UP

राजधानी की जिला जेल का हालः कमाई का रिकार्ड बना रहे लखनऊ जेल अफसर!

अमीरों को दी जा रही अतिरिक्त सुविधाएं, गरीब बंदियों का हो रहा शोषण मानवता शर्मसारः राशन में कटौती कर कैंटीन से बढ़ा रहे आमदनी राकेश यादव लखनऊ। राजधानी की जिला जेल में अधिकारियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस जेल के अफसर कमाई का रिकॉर्ड बनाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जेल […]

Read More
Central UP

LPS की छात्रा नशरा फातमा ने बढ़ाया मान, कहा- मेहनत की सफलता की कुंजी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कहते हैं कि प्रतिभा को केवल एक मौके की तलाश होती है। बस एक ब्रेक और वो अव्वल। कुछ इसी राह पर चलीं नशरा फातिमा और राजधानी के मशहूर विद्यालय लखनऊ पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ पास की। उनकी इस सफलता मां-बाप सहित पूरा कुनबा […]

Read More