कंबोडिया के नाइट क्लब में आग लगने से आठ लोगों की मौत

नोम पेन्ह। कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में एक नाइट क्लब में मरम्मत कार्य के दौरन अचानक आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट में बताया गया कि शनिवार रात खान तुओल कोर्क जिले में एक नाइट क्लब की पांचवीं मंजिल पर जब मरम्मत का कार्य किया जा रहा था तभी अचानक से आग लग गयी। नोम पेन्ह नगरपालिका पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि आज सुबह जले हुए नाइटक्लब की इमारत में से दो और शव पाए गए, जिससे मृतकों की कुल संख्या आठ हो गई।

उन्होंने आशंका जाहिर की थी कि सभी पीड़ितों की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि एक संदिग्ध फरार हो गया है। कंबोडिया की आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय समिति (NCDM) के अनुसार, 2022 में देश में आग लगने की 454 घटनाएं हुईं, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई और 55 लोग घायल हुए थे। (वार्ता)

International

भारत-फ्रांस के बीच मेघालय में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

नई दिल्ली। भारत और फ्रांस ने मेघालय के उमरोई में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के 7वें संस्करण की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ाना है। सोमवार से शुरु हुआ सैन्‍य अभ्यास 26 मई तक आयोजित होगा। संयुक्त अभ्यास के उद्घाटन समारोह में […]

Read More
International

भारत-ईरान के बीच चाबहार बंदरगाह को लेकर ऐतिहासिक समझौता

  नई दिल्ली। भारत और ईरान ने चाबहार बंदरगाह के संचालन के लिए 10 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जो दोनों देशों के सहयोग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इंडियन पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) और ईरान के पोर्ट एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (PMO) के बीच हस्ताक्षरित समझौता आईपीजीएल को बंदरगाह उपकरणों में […]

Read More
International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More