प्रसिद्ध लोक गायक साईचंदर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

हैदराबाद। तेलंगाना के प्रसिद्ध लोक गायक एवं राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष वी साईचंदर का गुरुवार को यहां एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 39 वर्ष के थे। साईचंद के नाम से प्रसिद्ध लोक गायक के परिवार में पत्नी, बेटी और एक बेटा है। मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव (KCR) ने अपने शोक संदेश में तेलंगाना आंदोलन के प्रसिद्ध गायक एवं जन कलाकार साईचंदर, के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि साईचंदर की कम उम्र में मृत्यु अत्यंत दुखद है। तेलंगाना समाज ने एक महान गायक और कलाकार खो दिया। तेलंगाना सांस्कृतिक आंदोलन के दौरान साईचंदर की भूमिका अमर रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साईचंदर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बिना उनकी सार्वजनिक सभाएं संभव नहीं होती थी। साईचंदर तेलंगाना आंदोलन के शुरुआती दिनों से लेकर आज तक एक गायक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को इस त्रासदी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। राव ने कहा कि शोक संतप्त परिवार को हर तरह का समर्थन दिया जाएगा।

साईचंदर को दिसंबर 2021 में तेलंगाना राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मंत्री केटी रामाराव (KTR), कृषि मंत्री एस निरंजन रेड्डी, वित्त मंत्री टी हरीश राव, विधानसभा अध्यक्ष पोचारम श्रीनिवास रेड्डी, परिषद के अध्यक्ष सुखेंद्र रेड्डी, राज्यसभा सदस्य जे संतोष कुमार, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष बी. विनोद कुमार और अन्य नेताओं ने दिवंगत कलाकार को श्रद्धांजलि दी। KTR ने प्रसिद्ध लोक गायक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें तेलंगाना का एक प्रतीक बताया, जिसका नाम राज्य के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। (वार्ता)

National

दुनिया मानती है, आज का भारत आतंकवाद से अलग तरीके से निपटता है: जयशंकर

नई दिल्ली। दुनिया मानती है कि आज का भारत आतंकवाद से बहुत अलग तरीके से निपटता है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को यहां हंसराज कॉलेज में आयोजित ‘विकसित भारत 2047’ कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा भारत की छवि मित्रवत, लेकिन निष्पक्ष है, अगर आप आतंकवाद जैसी चुनौती को देखें, तो […]

Read More
National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More