कंगना रनौत के साथ काम करना सपने के पूरे होने जैसा : संदीप सिंह

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार संदीप सिंह का कहना है कि कंगना रनौत के साथ काम करना सपने के पूरे होने जैसा है। संदीप सिंह, कंगना रनौत को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। संदीप सिंह ने कहा, मैंने एक‌ निर्माता के तौर पर इससे पहले भी‌ कंगना को कुछ और फिल्मों में काम‌ करने का ऑफर दिया था, लेकिन वे तमान ऑफर उनकी प्रतिभा के अनुरूप नहीं थे। ऐसे में मैंने‌ सही विषय और सही समय का इंतजार करना बेहतर समझा। कंगना की अभिनय प्रतिभा को मद्देनजर रखते हुए कंगना के लिए उचित कहानी ढूंढना मुश्किल काम था।’जब मेरे पास एक ऐसी ऐसी सशक्त कहानी आई, जिसके साथ सिर्फ कंगना ही न्याय कर सकती थी। तो‌ मैंने फौरन कंगना से संपर्क किया और उन्हें यह कहानी सुनाई। इस बार वो मुझे मना नहीं कर पाईं।

संदीप सिंह ने कहा कंगना के साथ काम करना किसी सपने के पूरा होने जैसा है। मैं पिछले एक दशक से उनके साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि आखिरकार‌ इस फिल्म‌ के जरिए मेरा विजन और सपना दोनों ही साकार होने जा रहा है। (वार्ता)

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More