मोदी की मिस्र यात्रा का महत्व

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


भारत के विपक्षी दल नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए मेल मिलाप में लगे हैं। जबकि मोदी देश ही नहीं दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप में सम्मानित हो रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रतिनिधि सदन के अध्यक्ष ने उन्हें विश्व नेता बताया। इसी रूप में उनका अमेरिका में अभूत पूर्व स्वागत अभिनन्दन किया गया। मिस्र ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया। भारत में भाजपा नौ साल बेमिसाल पर महा जनसम्पर्क अभियान चला रही है।

विदेश में भी मोदी को बेमिसाल बताया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति विगत वर्षों में प्रतिकूल परिस्थितियों के बाबजूद भारत के विकास से प्रभावित हुए। मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत जैसे बड़े देश का उचित नेतृत्व करने वाले हैं। उन्होंने पिछले दिनों हुई अपनी भारत यात्रा का उल्लेख किया। कहा कि भारत में बहुत विकास हुआ है। नरेंद्र मोदी भारत में लगातार काम कर रहे हैं। यह भारत में विभिन्न समूहों के बीच सह-अस्तित्व लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अपनाई जा रही अच्छी नीतियों को भी दर्शाता है।

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
National

अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता, महाद्वीप के विकास पर मंथन

नई दिल्ली। अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को वाशिंगटन डीसी में संपन्न हुआ। दो दिवसीय वार्ता विशेष रूप से भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद भारत-अमेरिका के बीच इस तरह की पहली भागीदारी के रूप में एक […]

Read More
National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More