विपक्ष पर योगी का प्रहार

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोयडा में विकास और राजनीति दोनों लक्ष्यों को एक साथ साधने का प्रयास किया। उनके नेतृत्व में विकास यात्रा निरन्तर चल रही है। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 1719 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कहा कि विगत छह वर्ष में गौतमबुद्धनगर को लेकर लोगों का परसेप्शन बदला है। पहले दिल्ली में रहने वाले लोग ग्रेटर नोएडा आने में संकोच करते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।

अब दिल्ली और देश के कोने-कोने से लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा आना चाहते हैं। यहां पर मेडिकल डिवाइस पार्क, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा है। इस दौरान नोएडा विकास प्राधिकरण,ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और एनटीपीसी के बीच म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर सांकेतिक तौर पर एमओयू का हस्तांतरण किया गया। विकास से जुड़ा यह कार्यक्रम 25 जून को आयोजित हुआ। इस दिन को भाजपा ने काला दिवस के रूप में मनाया। स्वाभाविक रूप से आपातकाल और विपक्ष की वर्तमान राजनीतिक का प्रसंग भी उठना था। दो दिन पहले विपक्षी पार्टियों की बैठक पटना में हुई थी। मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई। लेकिन विपक्ष के किसी नेता ने समग्र क्रांति के नायक जय प्रकाश नारायण का नाम तक नहीं लिया। इनको कांग्रेस के नाराज होने का डर सता रहा था।

विपक्ष का चिपको आंदोलन

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2004 में कांग्रेस के लोग समाजवादी पार्टी का समर्थन नहीं चाहते थे।  लेकिन चिपको आंदोलन में अग्रणी सपा ने जबरदस्ती समर्थन दिया था। जय प्रकाश और लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोग लोकतंत्र को समाप्त करने वाली कांग्रेस के साथ हैं। 25 जून 1975 में कांग्रेस ने लोकतंत्र की समाप्त करने का प्रयास किया था। समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, जनतदल यूनाइटेड और खुद को जेपी का अनुयायी बताने वाले दल लोकतंत्र का गला घोंटने वालों के साथ सांठगांठ कर रहे हैं।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More