मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 71 जोड़े एक दूजे के हुए                                                   

सुमित मोहन श्रीवास्तव          


महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फरेंदा तहसील क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत फरेंदा, बृजमनगंज व धानी तथा नगर पंचायत आनंदनगर एवं बृजमनगंज के कुल 71 हिंदू मुस्लिम  जोड़े वैवाहिक बंधन में सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज के प्रांगण में एक दूजे के हुए जिसमें क्षेत्र पंचायत फरेंदा से छह ,धानी से 35 ,एवं बृजमनगंज से 30 दूल्हा दुल्हन द्वारा विवाह किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फरेंदा  विधायक वीरेंद्र चौधरी ने सभी वैवाहिक दाम्पत्य को उनके भविष्य के सुखमय  जीवन की शुभ कामनाएं आशीर्वाद देते हुए कहा की भविष्य उनकी पूजी है उसे संभाल कर रखे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा, ADO समाज कल्याण महाराजगंज महेंद्र प्रसाद सहित तीनों ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडेय, सच्चिदानंद शुक्ला एवं एके शुक्ला, ए डी ओ पंचायत विरेन्द्र प्रसाद यादव मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फरेंदा तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लाकों एवं दोनों नगर पंचायत के 71  हिंदू मुस्लिम जोड़ो ने शनिवार को विवाह एवं निकाह किया। जहां पंडित शिव शंभू पांडे ने विवाह कराया वहीं मुस्लिम जोड़ों को मौलवी मोहम्मद मोद्दीन ने निकाह कराया। जिसमें बृजमनगंज ब्लॉक मे छह मुस्लिम एवं फरेंदा ब्लॉक से एक मुस्लिम जोड़ा रहा। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र चौधरी ने सभी आए हुए जोड़े को आशीर्वाद दिया एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का अधिक से अधिक लाभ गरीबों को मिले इसके प्रचार-प्रसार पर बल दिया। इस दौरान हनुमान प्रसाद, कुंज बिहारी निषाद , विनय तिवारी अमरमणि पासवान अरविंद, विष्णु देव तिवारी ,अंकित श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत प्रतिनिधि राहुल शर्मा ने किया।

Purvanchal

ग्रीष्मावकाश घोषित करने से पहले बच्चों को पढ़ाया गया पर्यावरण का पाठ

छुट्टी के दौरान घरों खेतो में पेंड लगाने की दिलाई गई शपथ खमरिया खीरी ईसानगर-खमरिया क्षेत्र में सोमवार को सभी स्कूल व कालेजों ने ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया। इस बीच सीताराम मनवार पब्लिक इण्टर कालेज महरिया में प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण में पेंडो के महत्व के बारे के जानकारी देकर आगामी माह में […]

Read More
Purvanchal

गोरखपुर में भू-माफिया का आतंकः अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध परिवार पलायन को मजबूर

चार साल से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ के प्रबंधक मुख्यमंत्री के गृहजिले में आतंक मचा रहे हैं भूमाफिया, विद्यालय अपनी संपत्ति बेचकर छोड़ना चाहता है गोरखपुर खजनी तहसील के ग्रामसभा सांखडाड पांडे से संचालित होता है महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ विद्यालय की जमीन पर दबंगों का […]

Read More
Purvanchal

इंडिया गठबंधन की तरफ से जनता लड़ रही चुनावः दिग्विजय

मोदी झूठ बोलते हैं और तेजी से पल्टी भी मार लेते हैः सिंह यशोदा श्रीवास्तव महराजगंज। मोदी जितनी तेजी से हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरती भाषा का इस्तेमाल करते हैं,उतनी ही तेजी से पल्टी मार जाते हैं। अपनी सभाओं में वे कहते हैं कि कांग्रेस वाले हिंदू महिलाओं का मंगलसूत्र छीन कर ज्यादा बच्चे वालों को  […]

Read More