मैनपुरी में छह रिश्तेदारों की हत्या कर खुद को गोली मारी

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में शनिवार भोर एक सिरफिरे ने अपने रिश्तेदारों और दोस्त समेत छह लोगों की हत्या की हत्या कर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इस लोमहर्षक हत्याकांड में आरोपी की पत्नी समेत दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गोकुलपुर अरसारा गांव निवासी सुभाष यादव (28) ने आज भोर साढ़े चार से पांच बजे के बीच गहरी नींद में सो रहे अपने रिश्तेदारों पर धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया। इस हमले में मृतक ने अपने भाई भुल्लन यादव (25). सोनू यादव (21),सोनू की पत्नी सोनी (20),बहनोई सौरभ (23) और दोस्त दीपक (20) की बांके से हत्या कर दी। सुभाष ने अपनी पत्नी डोली (24) और मामी सुषमा (35) पर भी बांके से प्रहार किया और उन्हे मृत जानकर घर से बाहर निकल आया और खुद की तमंचे से गोली मार कर हत्या कर ली।

घायलों को जिला अस्पताल मैनपुरी भेजा गया है जबकि मृतकों के शवों को कब्जे पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी जिला अस्पताल मैनपुरी भेजा गया है। मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस बल मौजूद है। वारदात के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी के भाई की बारात कल शाम आयी थी और रात में नाच गाने के बाद सभी रिश्तेदार गहरी नींद में थे। इस बीच सुबह के समय आरोपी ने पहले छत पर सो रहे दो लोगों को बांके से काट डाला जबकि अलग अलग कमरों मे जाकर अन्य रिश्तेदारों की हत्या कर दी। (वार्ता)

Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More