खेसारी लाल के साथ रँग दे बसंती के रंग में रंगे अभिनेता राज प्रेमी फौजी के किरदार मे,

लखनऊ। अपने जानदार अभिनय से छोटे कैरेक्टर को भी बड़ा बना देने वाले वर्सेटाइल अभिनेता राज प्रेमी आजकल रँग दे बसंती के रंग में रंगे हुए दिखाई पड़ते हैं। भोजपुरी फिल्म रँग दे बसंती के निर्देशक हैं प्रेमांशु सिंह। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शूट हो रही फ़िल्म रँग दे बसंती के मुख्य कलाकार हैं खेसारी लाल यादव , के साथ राज प्रेमी फौजी के किरदार मे नज़र आयेगे। राज प्रेमी हिंदी, भोजपुरी सहित कई अन्य भाषाओं में भी बनी दर्जनों फिल्मों में अपने सधे हुए अभिनय का छाप छोड़ चुके हैं।

अब इस भोजपुरी फ़िल्म रँग दे बसंती में वे एक संजीदा चरित्र को निभा रहे हैं। जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस बड़े बजट की फ़िल्म में हमारा रोल काफी चैलेंजिंग है। तीन जेनेरेशन की कहानी पर आधारित फिल्म रँग दे बसंती में इस बार राज प्रेमी एक प्रतिस्ठित बुजुर्ग फौजी के किरदार को निभा रहे हैं। राज प्रेमी इसके पहले हिंदी फिल्मों व टीवी सीरियलों में भी काफी नाम कमा चुके हैं। इनकी सक्रियता आजकल भोजपुरी फिल्मों में काफी बढ़ सी गई है और वे लगातार एक के बाद एक फिल्में करते जा रहे हैं। आज के दौर में बनने वाली अधिकतर भोजपुरी फिल्मों में राज प्रेमी आपको अभिनय करते हुए दिख जाएंगे। कभी खलनायक तो कभी पारिवारिक चरित्र निभा कर वे हर दर्शकों के जेहन में एक स्थायी घर बना चुके हैं। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के हर बड़े सितारे के साथ राज प्रेमी अभिनय कर चुके हैं।

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More