योग दिवस की पूर्व संध्या पर योगी ने दी बधाई, सभी से की योग को अपनाने की अपील

  • CM ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किया वीडियो संदेश
  • कहा- योग भारतीय मनीषा का विश्व मानवता को प्रदान किया गया अमूल्य उपहार

लखनऊ । 21 जून यानी बुधवार को पूरी दुनिया में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए योग को अपनाने की अपील की है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए सीएम ने यह संदेश दिया।

दुखों का निवारण करता है योग

वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से जो श्रम किया जाता है वो कभी निरर्थक नहीं जाता। योग सम्पूर्ण दुखों का निवारण कर देता है। आप सभी को 9वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। यह स्वास्थ्य, सुख, शांति, समन्वय का माध्यम है। प्रारंभ से ही योग हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न अंग रहा है। योग भारतीय मनीषा का विश्व मानवता को प्रदान किया गया अमूल्य उपहार है जिसे प्रधानमंत्री मोदी  ने पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करके मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। प्रधानमंत्री की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत की परंपरागत विरासत योग को मान्यता प्रदान करते हुए प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। 21 जून 2015 को प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। दुनिया के अधिकांश देशों ने योग के महत्व को स्वीकार करते हुए भारत की ऋषि परंपरा के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा इस वर्ष इसकी थीम हर आंगन योग रखी गई है। इसका उद्देश्य प्रत्येक परिवार को योग से जोड़ते हुए कल्याण एवं स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति है। प्रदेश में व्यापक रूप से योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। अतः योग अवश्य अपनाएं। स्वस्थ रहें, सानंद रहें।

पूरे प्रदेश में होंगे आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को  योगी गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर पर अनेक लोगों के साथ योग करेंगे। वहीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल लखनऊ में राजभवन प्रांगण में योगाभ्यास करेंगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रेजीडेंसी लखनऊ तो भारत सरकार के राज्य मंत्री आवास एवं शहरी कार्य कौशल किशोर लखनऊ के काकोरी शहीद स्मारक में लोगों के साथ योग करेंगे।

Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More