यूपी मे 24 घंटे में बदलेगा मौसम , 22 जिलों में हो सकती है भारी बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्दी मौसम बदलने वाला है। रविवार शाम से इसका असर शुरू होगा। चक्रवाती तूफान से 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। कई इलाके में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात से आगे बढ़ चुका है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। सोमवार को इस तूफान का असर पूरे उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी

मंगलवार 20 जून को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके में आसमानी बादल छाए रहेंगे। चक्रवाती तूफान का असर नजर नहीं आएगा।

क्या है सभी 12 अमावस्या के नाम, कौन हैं अमावस्या तिथि के स्वामी

उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक भी देखने को मिलेगी

जल्द उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक भी देखने को मिलेगी। फिलहाल मानसून दक्षिण पश्चिम पूर्व बिहार के पास ठहरा हुआ है। आगे बढ़ने के लिए फिलहाल स्थिति अनुकूल नहीं है। 2 से 3 दिनों में इसके बदलने का पूर्वानुमान जताया गया है। जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ केंद्रित है जिसके कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शनिवार को कई जिलों में गर्मी का लहर बना रहेगा।

प्रयागराज को सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है। वहीं तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।  दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्व बिहार के पास रुका हुआ है। 21-22 जून से इसके पूर्व भारत के बचे हिस्से में पहुंचने के लिए स्थिति अनुकूल बताई जा रही है। शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है।साथ ही बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

 

10 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के साथ ही राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में तूफानी चक्रवात की एंट्री हो चुकी है। तीन दिन तक उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक जल्दी होगी। इससे पहले प्रयागराज, कानपुर, बनारस, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, झांसी में बारिश की चेतावनी जारी की गई। 40 की रफ्तार से आंधी चलेगी। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। गर्मी फिलहाल बहुत ज्यादा बनी हुई है।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More