कर्नाटक हाईकोर्ट ने भारत में फेसबुक को बंद करने की दी चेतावनी

बेंगलुरु । कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक को चेतावनी दी है कि अगर उसने भारतीय एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं किया तो उसे पूरे भारत में बंद कर दिया जाएगा। न्यायालय ने यह टिप्पणी सऊदी अरब की जेल में बंद एक भारतीय से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए की। फेसबुक कथित तौर पर पुलिस की जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। न्यायालय ने फेसबुक को एक सप्ताह के भीतर अदालत के समक्ष आवश्यक जानकारी के साथ एक पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसने केंद्र सरकार से भारतीय नागरिक की गलत गिरफ्तारी में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी देने को भी कहा।

इसके साथ ही मेंगलुरु पुलिस को जांच जारी रखने और रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है। दरअसल, दक्षिण कन्नड़ जिले के बिकर्णकत्ते की रहने वाली कविता ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर शिकायत की थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने पति शैलेश के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई है और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट सऊदी अरब और इस्लाम के शासक के खिलाफ की थी। इसके बाद कविता ने मंगलुरु पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इसी बीच सऊदी अरब की पुलिस ने शैलेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मेंगलुरु पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और फेसबुक से फर्जी फेसबुक अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी। हालांकि, फेसबुक ने पुलिस द्वारा मांगी गई जानकारी का जवाब नहीं दिया।  इस बीच कविता ने साल 2021 में जांच में देरी को लेकर कर्नाटक उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। कविता ने यह भी कहा कि उनके पति पिछले 25 सालों से सऊदी अरब की एक कंपनी में काम कर रहे थे, जबकि वह मेंगलुरु के पास अपने घर में अपने बच्चों के साथ रह रही थीं।(वार्ता)

National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More
National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More