यूपी और MP के बीच संस्कृतिक सहयोग

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया था। इसके अंतर्गत संस्कृति, खेल, विभिन्न राज्यों के बीच परस्पर सहयोग सम्बन्धी अनेक कार्य किए जा रहे है। लखनऊ राजभवन के गांधी सभागार में इसका प्रत्यक्ष स्वरूप दिखाई दिया। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी समारोह में अठारह कलाकारों को सम्मानित किया। इसके अलावा एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग के मध्य प्रदेश के बीच सांस्कृतिक साझेदारी सम्बन्धी MOU  हस्ताक्षरित किए गए।

इस अवसर पर दोनों राज्यों के कलाकारों के कलाकारों ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आनन्दी बेन ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आज हुआ एमओयू दोनों प्रदेशों की सांस्कृकित विरासत को मजबूत और सृदृढ़ करेगा। उत्तर प्रदेश एक विशाल सांस्कृतिक क्षेत्र है, जिसकी विविध समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं के प्रशिक्षण एवं सवर्द्धन के लिए निरंतर कार्य करना आवश्यक है। आनन्दी बेन मध्य प्रदेश की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। उन्होंने वहां के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने दोनों प्रांतों की सांस्कृतिक विरासत को समझने के अनुभव साझा किए। कहा कि दोनो प्रदेशों की एक मिली जुली संस्कृति है।

उन्होंने देश के राज्यों में विश्वविद्यालयों द्वारा भी परस्पर खेलकूद, नाट्य सांस्कृतिक गतिविधियों, वाद विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को एक भारत श्रेष्ठ भारत की प्रेरणा देने का उल्लेख किया। उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारत में विविधता में एकता पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय है।

दोनो प्रदेशों की संस्कृतियों में आपस में काफी जुड़ाव है। दोनों प्रदेशों में लोकगीतों, लोकनृत्यों में भी काफी समानता है। मध्य प्रदेश की संस्कृति पर्यटन मंत्री, सुश्री ऊषा ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मध्य हुई सांस्कृतिक साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि एक साथ मिलकर कार्य करने से कई विकल्प खुलेंगे। प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग उप् मुकेश मेश्राम तथा प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग मप्र शेखर शुक्ला ने दोनों राज्यों की सांस्कृतिक साझेदारी के लिए परस्पर एमओयू हस्ताक्षरित किए।

Central UP

अब लखनऊ घूमने जाने पर अच्छी जगह ठहरने की चिंता खत्म

लखनऊ में छुट्टियाँ मनाने जा रहे हैं, तो अच्छी जगह ठहरने की चिंता छोड़ दीजिए लखनऊ। बीते कुछ वर्षों में नवाबों के शहर, लखनऊ में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में, अपने शहर से बाहर जाने पर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिले, जहाँ उसे बेहतर आराम मिले, […]

Read More
Central UP

राजधानी की जिला जेल का हालः कमाई का रिकार्ड बना रहे लखनऊ जेल अफसर!

अमीरों को दी जा रही अतिरिक्त सुविधाएं, गरीब बंदियों का हो रहा शोषण मानवता शर्मसारः राशन में कटौती कर कैंटीन से बढ़ा रहे आमदनी राकेश यादव लखनऊ। राजधानी की जिला जेल में अधिकारियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस जेल के अफसर कमाई का रिकॉर्ड बनाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जेल […]

Read More
Central UP

LPS की छात्रा नशरा फातमा ने बढ़ाया मान, कहा- मेहनत की सफलता की कुंजी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कहते हैं कि प्रतिभा को केवल एक मौके की तलाश होती है। बस एक ब्रेक और वो अव्वल। कुछ इसी राह पर चलीं नशरा फातिमा और राजधानी के मशहूर विद्यालय लखनऊ पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ पास की। उनकी इस सफलता मां-बाप सहित पूरा कुनबा […]

Read More