धोनी की पहली फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ टीजर रिलीज

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तमिल फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ का टीजर रिलीज हो गया है। महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्म निर्माता बन गए हैं। धोनी के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट के तले बनी उनकी फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ का टीजर रिलीज हो गया है।फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ का टीजर धोनी एंटटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब पेज पर रिलीज किया गया है।

फिल्म में की कहानी ऐसे कपल्स के ईर्द गिर्द धूमती है, जो एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, पर काफी दिक्कतें आती हैं। टीजर को तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। इस फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना की मुख्य भूमिका हैं। रमेश तमिलमणि द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ में नादिया और योगी बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म लेट्स गेट मैरिड को धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने मिलकर प्रोड्यूस किया हैं। वहीं दोनों ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार की है। इस फिल्म को जुलाई 2023 में रिलीज करने की तैयारी है। (वार्ता)

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More