महाभारत के शकुनि मामा गूफी पेंटल का निधन

मुंबई। टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। गूफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे और मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। गूफी पेंटल ने वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म ‘रफूचक्कर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। गूफी पेंटल ने इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग ली थी। अपने भाई पेटल को देखते हुए उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा। वर्ष 1969 में गुफी पेंटल मुंबई पहुंचे। उन्होंने मॉडलिंग की और कुछ फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर भी रहे। गूफी पेंटल ने ‘ चैतन्य महाप्रभु’ नाम की एक फिल्म भी निर्देशित की थी।

गूफी पेंटल को पहचान ‘महाभारत’ के शकुनि मामा के रोल से मिली थी। गुफी पेंटल ने कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। उनका आखिरी टीवी शो ‘जय कन्हैया लाल की’ था। गूफी पेंटल जिन टीवी शोज में नजर आए, उनमें ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’, ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘कर्ण संगिनी’ और ‘कर्म फल दाता शनि’ जैसे नाम शामिल हैं। वहीं फिल्मों में गूफी पेंटल ने ‘सुहाग’, ‘दिल्लगी’, ‘देस परदेस’ ‘मैदान-ए-जंग’, ‘दावा’, ‘द रिवेंज: गीता मेरा नाम’ जैसे प्रोजेक्ट्स में यादगार किरदार निभाए थे।(वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More