वंदे भारत ट्रेन की तर्ज़ पर शुरु होगी वंदे मेट्रो : वैष्णव

पुरी-हावड़ा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देशभर में रेल यात्रियों को वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध हो रही है और अब इसी तर्ज पर नगरों तथा महानगरों के आसपास के लोगों को अगले साल मार्च से ‘वंदे मेट्रो’ सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वैष्णव ने गुरुवार को पुरी से हावड़ा के बीच शुरु हुई वंदे भारत ट्रेन में यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नगरों और महानगरों में 100 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए वंदे मेट्रो सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वंदे मेट्रो सेवा देने के लिए लगातार काम चल रहा है और अगले साल मार्च तक यह सुविधा आरंभ कर दी जाएगी।

वंदे भारत रेलों के नेटवर्क के बारे में पूछे जाने पर रेलमंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों की देशभर में जबरदस्त मांग है और सरकार का प्रयास हर राज्य को इस सुविधा से लैस करना है। उन्होंने कहा कि जून तक देश के लगभग सभी राज्यों में वंदे भारत रेल सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। वैष्णव ने ‘वंदे भारत ट्रेनों’ में स्लीपर कोच लगाने संबंधी सवाल पर कहा कि इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है।उनका कहना था कि स्लीपर लगाने जे स्वाभाविक तौर पर गाड़ी के भीतर का डिज़ाइन भी बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि 400 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और विभिन्न रेल कोच फैक्ट्रियों में यह कार्य लगातार चल रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों की वजह से हर रूट पर 30 से 40 प्रतिशत समय की बचत हो सकेगी।(वार्ता)

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More