डॉ. त्रिपाठी ‘फेलो ऑफ अहिंसा एंड पीस’ सम्मान से सम्मानित

डॉ. कन्हैया त्रिपाठी

सागर। महामहिम राष्ट्रपति के पूर्व विशेष कार्य अधिकारी और डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के यूजीसी-ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कन्हैया त्रिपाठी को ‘फेलो ऑफ अहिंसा एंड पीस’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉ. त्रिपाठी डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में बतौर एड्जंक्ट प्रोफेसर भी कार्यरत हैं। दुनिया के ऐसे 19 लोगों को यह सम्मान दिया गया है जिसमें डॉ. त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। अहिंसा और शांति पर चार महीने के अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन फैलोशिप कार्यक्रम के सफल समापन के अवसर पर डॉ. त्रिपाठी को भी फेलो ऑफ अहिंसा एंड पीस प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जिसकी ऑनलाइन घोषणा हुई है।

सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान, गुजरात विद्यापीठ, SAPM ट्रस्ट और MGM यूनिवर्सिटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित विगत दो  अक्तूबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक के लंबे अवधि के इस कार्यक्रम में डॉ. त्रिपाठी शामिल हुए थे और उन्हें आज विशेष एक समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘फ़ेलो ऑफ अहिंसा एंड पीस’ घोषित किया गया। इसके पहले भी डॉ. त्रिपाठी को महात्मा गांधी जी पर विशेष कार्य के लिए गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल की ओर से गांधी नोबेल पीस अवार्ड-2020  से सम्मानित किया जा चुका है। अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन फैलोशिप कार्यक्रम के तहत एक विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया है।

वर्चुअल रूप से आयोजित कार्यक्रम के इस अवसर पर डॉ. डी. जॉन चेल्लादुराई, डीन, FIDS, MGM विश्वविद्यालय, डॉ. सिबी के जोसेफ, निदेशक, IFPNP, SAP, प्रोफेसर प्रेमानंद मिश्रा, डीन, जीएस संकाय, जीवीपी, डॉ. माइकल सोनलिटनर, पोर्टलैंड कम्युनिटी कॉलेज, यूएस, आशा बोथरा, अध्यक्ष, SAP, वर्धा, प्रो. डॉ. मूलकट्टू स्टीफन जॉन, संपादक, गांधी मार्ग, प्रो. डॉ. विलास सपकाल, माननीय कुलपति, MGMयू और विराट कोठारी, साबरमती आश्रम, अहमदाबाद और डॉ. कन्हैया त्रिपाठी समेत दुनिया के 19 ‘फ़ेलो ऑफ अहिंसा एंड पीस’ अवार्ड विजेता उपस्थित थे जिन्हें यह सम्मान आज दिया गया है।

Analysis

राजनीति और बौद्ध धर्मः विश्लेषण जो अंतःकरण को करेगा शांत

कामेश आज धर्म का राजनीतिकरण इस प्रकार हो रहा है कि लोग उन महान विभूतियों के नाम को भी अपने साथ धूमिल करने पर तुले हुए हैं जिन्होंने धर्म के लिए अपना राज्य त्याग दिया और सन्यास धारण कर लिया। उसी में एक नाम है सिद्धार्थ अर्थात भगवान बुद्ध का। सब जानते हैं कि भगवान […]

Read More
Analysis

मां के लिए एक दिन बस! अरे वो हर क्षण मेरी आत्मा में बसती है…

आत्मा को झंझोड़ देने के लिए काफी है साल में एक दिन ‘मदर्स डे’ मंजु शुक्ला मां यानी सृष्टि। मां यानी अस्तित्व। मां यानी व्यक्तित्व। मां के लिए कोई दो शब्द नहीं लिख सकता। एक वही है जो बच्चे को नौ माह तक कोख में रखती है। तीन साल तक अपने गोद में और 16 […]

Read More
Analysis

तेजी से न्याय प्रक्रिया नहीं बदली तो ओवरलोड हो जाएगी देश भर की जेल

अतुल मलिकराम अपराधियों के लिए जेल को सुधार गृह के नाम से जाना जाता है। लेकिन शायद ये सुधार गृह समय के साथ आरामगृह में तब्दील हो गए हैं, जहाँ दोषियों से अधिक ऐसे कैदी बंद हैं। जिनका दोष अभी साबित ही नहीं हुआ है, जिन्हें आसान भाषा में विचाराधीन कैदी कहा जाता है। ये […]

Read More