योगी ने किया उपलब्धियों का उल्लेख

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शासन संचालन में जिस प्रकार की सक्रियता दिखाते, उनका वही अंदाज निकाय चुनाव प्रचार में दिखाई दे रहा है। उन्होंने शुरुआत में ही कहा था कि किसी भी चुनाव को कम नहीं समझना चाहिए। मतदाता बहुत अपेक्षाओं के साथ मतदान करते हैं। उनके सपनों को साकार करना सरकार का दायित्व है। इसलिए योगी इस समय ट्रीपल ईंजन सरकार का आह्वान कर रहे है। यह जनहित के प्रति उनकी कटिबद्धता को उजागर करता है। उन्होंने निकाय चुनाव के प्रथम चरण के आखिरी दिन प्रयागराज, झांसी व लखनऊ में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदढ़ बनाये रखने का संकल्प दोहराया। इसी के साथ विकास की प्रतिबद्धता दिखाई। कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर कार्य कर रही है। सरकारे ने  तुष्टिकरण पर नहीं, सशक्तिकरण पर ध्यान दिया है। हर नागरिक का सशक्तिकरण, सबका सम्मान, सबके विकास के भाव के साथ कार्यक्रम बढ़ाने पर काम किया है।

आज यूपी परिवारवादी और जातिवादी मानसिकता से उबरकर राष्ट्रवादी सोच के साथ प्रगति कर रहा है। झांसी में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बुंदेलखंड उपेक्षित था। यहां लोग मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेलने को विवश थे। जबकि वर्तमान सरकार बुंदेलखंड को विकसित बना रही है। बुंदेलखंड एक्स्प्रेस वे बनी। डिफेंस कॉरिडोर पर उद्योग स्थापित हो रहे है। हर घर नल से जल का सपना साकार हो रहा है। बुंदेलखंड के लिए डिफेन्स कॉरिडोर का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने झांसी में किया था। भारत डायनामिक्स का बेहतरीन प्लांट भी यहां लग रहा है। इससे हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है। उसके झांसी लिंक का काम हम शुरू करने वाले हैं। इस बजट में झांसी बुंदेलखंड औद्योगिक अथॉरिटी के निर्माण के लिए छह हजार करोड़ रुपये की घोषणा की है। राज्य सरकार ने पैसा आवंटित कर दिया है। अगले तीन चार महीनों में बुंदेलखंड के सातों जनपदों में शुद्ध पेयजल पहुंच जाएगा।

उत्तर प्रदेश में एक लाख इक्कीस हजार गांवों में बिजली पहुंचाने का काम किया गया। सरकार ने गांव गांव में बिजली पहुंचाकर एक करोड़ पचपन लाख गरीबों को फ्री में बिजली का कनेक्शन दिया मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लखनऊ में एक तरफ जहां यहां की तोप ब्रह्मोस मिसाइल देश की सीमाओं पर भारत की सुरक्षा कर दुश्मनों के पसीने छुड़ाएगी, वहीं दूसरी ओर आप नाइट सफारी में शेर का आनंद ले सकेंगे। यहां पर आप बंद गाड़ी में होंगे और शेर खुले में होगा। आपको देखने को मिलेगा कि जंगल में शेर कैसे रहता है। जनता को बुनियादी सुविधा दिलाने वाला बोर्ड होना चाहिए। राज्य सरकार, केंद्र सरकार और स्थानीय निकाय की संस्थाओं में तारतम्यता हो तो कोई चीज नगरीय क्षेत्र में असंभव नहीं है।

 

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More