लोकतंत्र से राजतंत्र मे न पहुंच जाएं?

षड़यंत्रों से तानाशाही की प्रवृत्ति का भय

सभी पार्टियां लोकतंत्र पर पुनर्विचार करें


बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

राजनीति मे सारे हथकंडे अपनाए जाते हैं। विपक्ष को पटखनी देने के लिए कौन कौन से दांव मारे जारहे हैं। इसका अनुभव विगत वर्षों मे खूब हुआ। सियासत के साथ षड़यंत्र भी जुड़ा है,राजाओं के इस किस्से खूब सुने थे। मुगल शासन काल मे तो सत्ता पर काबिज होने के लिए षड़यंत्र और भी अधिक जोरों पर था। अपनी सत्ता बचाने के लिए जिसकी मदद ली,कमजोर पड़ने पर वही सत्ता से बेदखल कर स्वयं शासक बन बैठा।

इसी का नतीजा हुआ कि भारत सात सौ सालो तक गुलाम रहा। भले राम राज्य और महाभारत काल से हमने बहुत कुछ सीखा। परंतु सौसाल की आजादी के कठिन संघर्ष के बाद.. हमने राज सत्ता को नकार कर लोकतंत्र की नींव डाली। परंतु पचहत्तर साल के कार्य काल मे राजा रानी जैसे किस्से फिर दुहराये जाने लगे। MP, MLA, Minister, CM PM बन कर हम पर राजाओं की तरह ही शासन चलाने लगे।

विचारको की संख्या घटती जारही है। सत्ता पर कब्जा कैसे हो? और लोक की उपेक्षा कर सिर्फ उसे वोट देने की मशीन हम मानने लगे। यह लोकतंत्र के लिए विष वृक्ष ही साबित होगा। जिसकी बयार भी हमे अंधा और अपाहिज बना देगी। इसलिए जरूरी है हर पार्टियां पुनर्विचार कर लोकतंत्र सही मामले मे स्थापित होसके उसका यत्न करें। अन्यथा तानशाही या राजतंत्र की दिशा मे हम बहक जाएंगे।

Analysis

राजनीति और बौद्ध धर्मः विश्लेषण जो अंतःकरण को करेगा शांत

कामेश आज धर्म का राजनीतिकरण इस प्रकार हो रहा है कि लोग उन महान विभूतियों के नाम को भी अपने साथ धूमिल करने पर तुले हुए हैं जिन्होंने धर्म के लिए अपना राज्य त्याग दिया और सन्यास धारण कर लिया। उसी में एक नाम है सिद्धार्थ अर्थात भगवान बुद्ध का। सब जानते हैं कि भगवान […]

Read More
Analysis

मां के लिए एक दिन बस! अरे वो हर क्षण मेरी आत्मा में बसती है…

आत्मा को झंझोड़ देने के लिए काफी है साल में एक दिन ‘मदर्स डे’ मंजु शुक्ला मां यानी सृष्टि। मां यानी अस्तित्व। मां यानी व्यक्तित्व। मां के लिए कोई दो शब्द नहीं लिख सकता। एक वही है जो बच्चे को नौ माह तक कोख में रखती है। तीन साल तक अपने गोद में और 16 […]

Read More
Analysis

तेजी से न्याय प्रक्रिया नहीं बदली तो ओवरलोड हो जाएगी देश भर की जेल

अतुल मलिकराम अपराधियों के लिए जेल को सुधार गृह के नाम से जाना जाता है। लेकिन शायद ये सुधार गृह समय के साथ आरामगृह में तब्दील हो गए हैं, जहाँ दोषियों से अधिक ऐसे कैदी बंद हैं। जिनका दोष अभी साबित ही नहीं हुआ है, जिन्हें आसान भाषा में विचाराधीन कैदी कहा जाता है। ये […]

Read More