भाजपा के प्रति उत्साह

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


लखनऊ । नगर निकाय चुनाव के साथ अनेक पार्टियों से भाजपा में आने का सिलसिला शुरू हुआ था। य़ह लगातर जारी है। अपवाद छोड़ दें तो  उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के चुनावी कार्यक्रम में य़ह विषय भी शामिल रहता है। चुनाव प्रचार पर निकलने से पहले वह भाजपा प्रदेश कार्यालय में नव आगंतुकों का स्वागत करते है। आज भी अनेक पार्टियों के नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। य़ह भाजपा के प्रति बढ़ते ज़न विश्वास का प्रतीक है बताया। भाजपा की विचारधारा लोकप्रिय हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर लोगों का पूरा विश्वास है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार ने आयुष्मान कार्ड देकर इलाज संभव कराया। महिलाओं को खुले में शौच के लिए सड़कों पर जाना पड़ता था, मोदी ने पूरे देश के सभी घरों में शौचालय बनवाकर इससे मुक्ति दिलाया।

चूल्हे के धुएं से महिलाओं की आंखे व स्वास्थ्य खराब होता था, उनके लिए निःशुल्क रसोई गैस और किसानों को किसान सम्मान निधि दी गई। हर घर जल योजना के तहत हर घर तक नल से जल के लिए योजना प्रारम्भ की गईं। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष सपा, कांग्रेस व रालोद के नेता तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस के घोषित पार्षद प्रत्याशी भाजपा में शामिल हुए। सपा नेता व प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री अरूणा कोरी (पूर्व विधायक बिल्हौर विधानसभा) शहर कांग्रेस कमेटी, लखनऊ के निवर्तमान अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू (दो बार विधानसभा चुनाव प्रत्याशी), राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर के पूर्व जिलाध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशी राहुल चौधरी, समाजवादी पार्टी से वांदा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवराज गुप्ता ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही क्षत्रिय समाज की महासचिव प्रियंका सिंह श्रीनेत, राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर के जिला महासचिव राजेन्द्र भारती, राष्ट्रीय लोकदल रूहेलखण्ड के महासचिव अनुज चौधरी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अंत्योदय विचारधारा को आत्मसात करते हुए भाजपा परिवार में शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस द्वारा घोषित नगर निगम लखनऊ के पार्षद प्रत्याशियों ने भी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों तथा विचारधारा में आस्था प्रकट करते हुए भाजपा परिवार में शामिल हुए। ब्रजेश पाठक ने सपा, कांग्रेस व रालोद के नेताओं व कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें पं। दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय पथ पर बढ़ते हुए गांव, गरीब, किसान, नौजवान की आर्थिक उन्नति से अंत्योदय लक्ष्य को प्राप्त कर रह है। पाठक ने कहा कि वैभवशाली राष्ट्र निर्माण तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का मूलमंत्र लेकर कार्य कर रही भाजपा सरकारों के कार्य तथा सबका-साथ, सबका-विकास व सबके के विश्वास की विचारधारा के साथ जुड़ते हुए बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत है तथा क्षमता व योग्यता के आधार पर सभी के लिए आगे बढने का अवसर है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव चल रहे है। आप सभी के भाजपा में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी तथा सभी निकायों में बडे़ अन्तर से बड़ी विजय प्राप्त करेगी।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More