बृजेश पाठक के समक्ष भाजपा में शामिल हुए विभिन्न दलों के नेता

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर गुरूवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी-लखनऊ दक्षिण दिलप्रीत सिंह, समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य पलक रावत तथा समाजवादी पार्टी के लखनऊ नगर निगम से निवर्तमान पार्षद तारा चन्द्र रावत ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी का पटका पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर कांग्रेस व सपा के नेताओं को उनके समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित एवं मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा परिवार में सपा व कांग्रेस के नेताओं को शामिल करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सबका-साथ, सबका-विकास तथा सबका-विश्वास लेकर भाजपा काम कर रही है।  पाठक ने भाजपा परिवार में सम्मिलित सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हमसभी मिलकर अंत्योदय की विचारधारा के साथ काम करेंगे और उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाएगें। उन्होंने कहा कि आप सभी स्थानीय स्तर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव में सहयोग करके नगर निगम तथा प्रत्येक वार्ड में कमल खिलाइये।

Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More