स्टार प्रचारकों की लिस्ट में एक भी मुस्लिम नहीं रखकर SP ने मान कर लिया है कि अब मुसलमान उसे छोड़ चुके हैं: शाहनवाज़

लखनऊ। मिर्जापुर के छानबे विधान सभा उप चुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में एक भी मुसलमान नेता का नाम नहीं होने पर अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि SP अब समझ चुकी है। कि मुसलमान अब उसके साथ नहीं हैं। इसीलिए किसी मुस्लिम को उसने इस सूची में नहीं रखा। यह तथ्य शायद आरएलडी भी जान गयी है। इसीलिए SP से उसका गठबंधन भी टूट गया है। शाहनवाज़ आलम ने कहा कि SP अब पूरी तरह मुस्लिम विरोधी रुख ले चुकी है और मुसलमान भी यह समझ गए हैं। उन्होंने कहा कि आम मुसलमान अब इस पर बात करने लगा है कि आज़म खान और मुलायम सिंह यादव ने एक साथ राजनीति शुरू की।

लेकिन अंत में मुलायम सिंह को संघ की सेवा के लिए पद्म विभूषण मिला और संघ के विरोध के लिए आज़म खान को जेल। आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुलायम सिंह के परिवार को क्लीन चिट मिल गयी और SP से दो बार सांसद और तीन बार विधायक रहे अतीक अहमद और उनके पूर्व SP विधायक भाई को पुलिस कस्टडी में मौत मिली। मुसलमान यह भी समझने लगे हैं कि मुख्यमन्त्री रहते अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के अपराधों की फाइल को क्यों दबा दिया। शाहनवाज़ आलम ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह जी के समधी ओंकार यादव जी की बात अब सही साबित होती दिख रही है कि 2024 तक मुसलमान कांग्रेस में चला जाएगा और SP हमेशा के लिए खत्म हो जायेगी।

 

Central UP

अब लखनऊ घूमने जाने पर अच्छी जगह ठहरने की चिंता खत्म

लखनऊ में छुट्टियाँ मनाने जा रहे हैं, तो अच्छी जगह ठहरने की चिंता छोड़ दीजिए लखनऊ। बीते कुछ वर्षों में नवाबों के शहर, लखनऊ में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में, अपने शहर से बाहर जाने पर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिले, जहाँ उसे बेहतर आराम मिले, […]

Read More
Central UP

राजधानी की जिला जेल का हालः कमाई का रिकार्ड बना रहे लखनऊ जेल अफसर!

अमीरों को दी जा रही अतिरिक्त सुविधाएं, गरीब बंदियों का हो रहा शोषण मानवता शर्मसारः राशन में कटौती कर कैंटीन से बढ़ा रहे आमदनी राकेश यादव लखनऊ। राजधानी की जिला जेल में अधिकारियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस जेल के अफसर कमाई का रिकॉर्ड बनाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जेल […]

Read More
Central UP

LPS की छात्रा नशरा फातमा ने बढ़ाया मान, कहा- मेहनत की सफलता की कुंजी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कहते हैं कि प्रतिभा को केवल एक मौके की तलाश होती है। बस एक ब्रेक और वो अव्वल। कुछ इसी राह पर चलीं नशरा फातिमा और राजधानी के मशहूर विद्यालय लखनऊ पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ पास की। उनकी इस सफलता मां-बाप सहित पूरा कुनबा […]

Read More