सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी को लेकर धड़क का सीक्वल बनायेंगे करण जौहर!

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर अपनी सुपरहिट फिल्म धड़क का सीक्वल सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी को लेकर बना सकते हैं। करण जौहर ने वर्ष 2018 में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर को लेकर धड़क बनायी थी। इस फिल्म के जरिये करण जौहर ने दोनों सितारों को लॉन्च किया था। धड़क’ 2016 की मराठी फिल्म ‘सैराट’ का रीमेक थी। चर्चा है कि फिल्म धड़क का सीक्वल आने वाला है।

‘धड़क’ से मिली जाह्नवी और ईशान को पहचान

बता दें कि जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। मराठी फिल्म ‘सैराट’ के इस हिंदी रीमेक को बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता मिली थी। लेकिन इस फिल्म से ईशान और जाह्नवी कपूर ने अपनी पुख्ता पहचान बना ली थी।

‘धड़क-दो’ के लिए फ्रेश चेहरा चाहते हैं करण जौहर

रिपोर्ट के मुताबिक ‘धड़क-दो’ जून में फ्लोर पर जा सकती है। ‘धड़क’ का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। लेकिन इस बार ‘धड़क-दो’ के निर्देशन की कमान शाजिया इकबाल को सौंपी जा सकती है। ये शाजिया इकबाल की भी डेब्यू फिल्म होगी। खबरों की मानें तो करण जौहर इस फिल्म के लिए फ्रेश पेयर चाहते थे। इसलिए उन्होंने ईशान-जाह्नवी की जगह नए जोड़े सिद्धांत और तृप्ति को फिल्म में मौका देने का फैसला किया है। (वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More