अतिक्रमण हटाने के बजाय सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कराने पंहुचा बुलडोजर

ग्रामीणों द्वारा बार बार शिकायत के बाद भी प्रशासन ने साधी चुप्पी


रानीगंज/दिलीपपुर। प्रदेश की योगी सरकार भूमाफियाओं और सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालो पर सख्त रुख अपनाया जा रहा है परंतु रानीगंज तहसील के बशीरपुर गांव में सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा किए भूमाफियाओं पर कार्यवाही करने के बजाय तहसील प्रशासन मेहरबान बना हुआ है। प्रशासन की उदाशीनता के कारण ही सरकारी भूमि पर कब्जा करने की होड़ मची हुई है। जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बनकर अवैध कब्जाधारको को मूक सहमति प्रदान करते नजर आ रहे हैं। मामला रानीगंज तहसील के गांव बशीरपुर स्थित सरकारी चकमार्ग संख्या 1759 पर अवैध कब्जे का है जिस पर कुछ वर्ष पहले गांव के भूमाफिया सच्चिदानंद पांडेय व उनके परिवार के लोगो द्वारा सरकारी चकमार्ग पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया गया जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा तहसील व जिला प्रशासन को दी गई।

भूमाफियाओं पर तहसील प्रशासन द्वारा 67(1) व 122 बी की कार्यवाही भी की गई लेकिन तहसील प्रशासन सरकारी चकमार्ग से भौतिक बेदखली नहीं करा सका जिससे दबंगों के हौंसले बुलंद हो गए और पुनः उसी सरकारी चकमार्ग 1759 पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा मना किए जाने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज मारपीट पर उतारू हैं विपक्षिओ का कहना है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करूंगा जो करना है कर लो। पीड़ित ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More