शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी का टीजर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ब्लडी डैडी का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म ब्लडी डैडी का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के साथ अंकुर भाटिया भी हैं। फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लडी डैडी का टीजर जारी किया है।

बताया गया है कि टीजर में शाहिद माफिया की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसमें कुछ सेकेंड तक संजय कपूर की भी झलक देखने को मिलती है। जिसमें संजय कहते हैं, क्या बकवास हो रहा है। फिल्म में रोनित रॉय और संजय कपूर ने विलेन की भूमिका निभाई है। ‘ब्लडी डैडी’ को फ्रेंच फिल्म ‘निट ब्लैंच’ (Sleepless Night) का आधिकारिक रीमेक बताया जा रहा है। ब्लडी डैडी का प्रीमियर नौ जून को जियो सिनेमा पर किया जाएगा।

‘ब्लडी डैडी’ का खूनी टीजर देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे

बताया गया है कि फिल्म का टीजर अपने नाम की तरह ही खून से लथपथ है। टीचर की शुरुआत शाहिद से होती है इसके फौरन बाद उनके हाथ में चाकू नजर आता है और फिर शाहिद एक के बाद एक लोगों को मारते नजर आते हैं। फिल्म का टीजर देख अंदाजा लगाया जा सकता है। कि शाहिद एक बार फिर अपने खतरनाक अंदाज में ‘ब्लडी डैडी’ से छाने वाले हैं।

कब और कहां रिलीज होगी ‘ब्लडी डैडी’

वहीं टीजर को जारी करते हुए शाहिद ने कैप्शन में रिलीज डेट भी अनाउंट की है। कैप्शन में लिखा है, कि फिल्मों में एक ब्लडी गुड टाइम के लिए रेडी हो जाइए। ब्लडी डैडी नौ जून 2023 को जियो सिनेमा पर यानी ये फिल्म थिएट्रिकल रिलीज की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर डायरेक्ट रिलीज होगी।

पोस्टर में शाहिद का इंटेंस लुक देख फैंस हुए क्रेजी

बताया गया है कि शाहिद ने ‘ब्लडी डैडी’ का पोस्टर कर फिल्म में अपना फर्स्ट लुक रिवील किया था। पोस्चर में शाहिद एंग्री अवतार में नजर आ रहे हैं। उनकी नाक पर चोट का निशान, आंखों में गुस्सा और शर्ट के कॉलर पर खून लगा नजर आ रहा है। शाहिद के इस इंटेंस लुक को देखन के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

फिल्म ब्लडी डैडी की स्टार कास्ट

शाहिद कपूर के ‘ब्लडी डैडी’ (‘Bloody Daddy’) में इंटेंस लुक ने फैंस के रौंगटे खड़े कर दिए हैं। फिल्म \में रोनित रॉय, संजय कपूर, डायना पेंटी और विवान भतेना भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि ‘ब्लडी डैडी’ साल 2011 में रिलीज हुई फ्रेंच फिल्म Nuit Blanche का ऑफिशियल अडॉप्शन है।  (इनपुट-वार्ता/गूगल)

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More