राज्यपाल के दिशानिर्देशों का मिला लाभ

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


विगत कुछ समय में उत्तर प्रदेश के अनेक विश्वविद्यालयों ने नैक मूल्यांकन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे विश्वविद्यालयों द्वारा राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वह नैक तैयारियों की समीक्षा करती है। उनके निर्देश पर ही कुलपतियों ने चंडीगढ़ भ्रमण किया था। इससे भी नैक तैयारियों में सहायता मिली थी। नैक मूल्यांकन में ‘ए प्लस प्लस’ ग्रेड प्राप्त करने वाले दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की नैक कमेटी का उत्साहवर्धन किया।

विश्वविद्यालय टीम सदस्यों ने नैक तैयारियों में राज्यपाल द्वारा लखनऊ में कराई गयी नैक मंथन कार्यशाला से प्राप्त जानकारियों को महत्वपूर्ण बताया। सदस्यों ने विश्वविद्यालय द्वारा मूल्यांकन हेतु तैयार एस एसआर की समीक्षा हेतु राज्यपाल द्वारा की गयी बैठकों और सुधार हेतु दिए गए बहुमूल्य और आवश्यक सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया।राज्यपाल ने टीम के सदस्यों को नैक मूल्यांकन सम्बन्धी आबंटित कार्यों को यथावत जारी रखकर आगामी मूल्यांकनों में भी उच्च स्तर बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि विश्वविद्यालय में गुणवत्ता को विश्वस्तरीय बनाकर अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए भी प्रयास किया जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय के डाटा संकलन को निरंतरता से जारी रखते हुए विधिवत रिकार्ड संयोजन पर जोर दिया।

Central UP

अब लखनऊ घूमने जाने पर अच्छी जगह ठहरने की चिंता खत्म

लखनऊ में छुट्टियाँ मनाने जा रहे हैं, तो अच्छी जगह ठहरने की चिंता छोड़ दीजिए लखनऊ। बीते कुछ वर्षों में नवाबों के शहर, लखनऊ में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में, अपने शहर से बाहर जाने पर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिले, जहाँ उसे बेहतर आराम मिले, […]

Read More
Central UP

राजधानी की जिला जेल का हालः कमाई का रिकार्ड बना रहे लखनऊ जेल अफसर!

अमीरों को दी जा रही अतिरिक्त सुविधाएं, गरीब बंदियों का हो रहा शोषण मानवता शर्मसारः राशन में कटौती कर कैंटीन से बढ़ा रहे आमदनी राकेश यादव लखनऊ। राजधानी की जिला जेल में अधिकारियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस जेल के अफसर कमाई का रिकॉर्ड बनाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जेल […]

Read More
Central UP

LPS की छात्रा नशरा फातमा ने बढ़ाया मान, कहा- मेहनत की सफलता की कुंजी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कहते हैं कि प्रतिभा को केवल एक मौके की तलाश होती है। बस एक ब्रेक और वो अव्वल। कुछ इसी राह पर चलीं नशरा फातिमा और राजधानी के मशहूर विद्यालय लखनऊ पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ पास की। उनकी इस सफलता मां-बाप सहित पूरा कुनबा […]

Read More