जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब नौतनवा तहसील इकाई के सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाए गए आलोक जोशी

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज । जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई नौतनवा की एक बैठक कस्बे के डीसी लॉन में संपन्न हुई। जिसमें पत्रकार हितों पर चर्चा सहित क्लब की भूमि लेने पर विचार विमर्श किया गया। इसके उपरांत क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से आलोक जोशी को नौतनवा तहसील इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजगंज जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, क्लब के संरक्षक जगदीश गुप्त, जिला आय- व्यय निरीक्षक सुनील अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रवि त्रिपाठी तथा वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू जायसवाल ने आए सभी पत्रकारों की एकजुटता पर जोर दिया।

इस अवसर पर जगदीश गुप्त, सुनील अग्रवाल, गुलाम मुस्तफा इद्रीशी, रवि त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, विनोद, अजय जायसवाल, विनोद पटवा, संजय कुमार, राजेंद्र यादव, संदीप जायसवाल, पवन विश्वकर्मा, मुराद अली, अशोक कुमार गुप्त, बद्री प्रसाद अग्रहरी, उमेश मद्धेशिया, मोहम्मद शकील,साबिरअख्तर,मोहम्मद आरिफ, राजा अग्रहरी, अमजद खान, उमाकांत मद्धेशिया, सागर विश्वकर्मा, विजय चौरसिया, गोविंद प्रसाद साहनी, सुनील शर्मा, अरविंद मिश्रा, दिनेश चंद्र जायसवाल, बृजेन्द्र पांडे, अनिल आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More
Purvanchal

डीएम ने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

  मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ अधिक से अधिक मतदान करने का किया आवाहन देवरिया 06 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन […]

Read More
Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More