निकाय चुनाव आते ही प्रत्याशियों में भगदड़

बृजेश बसपा तो प्रिस सपा में,


उमेश तिवारी


नौतनवा। महाराजगंज जिले के आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवां में निकाय चुनाव से पहले ही प्रत्याशियों में भगदड़ मचना दिन भर चर्चा का विषय बना रहा । जहां एक तरफ भाजपा के टिकट की आस में बैठे पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सभासद बृजेश मणि त्रिपाठी ने बसपा का दामन थाम लिया वहीं दूसरी तरफ बसपा में टिकट की आस में बैठे प्रिस सिंह राठौर ने सपा का दामन थाम लिया है। बताते चलें कि बृजेश मणि त्रिपाठी वार्ड नंबर 21 राजेन्द्र नगर से लगातार दो बार 2012 और 2017 से सभासद रहे हैं। 2006 में बृजेश की पत्नी सभासद का चुनाव जीती थीं।

बीते 2022 के विधान सभा चुनाव में वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का खेमा छोड़ कर भाजपा निशाद गठबंधन के प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी का दामन थामा था। ऋषि त्रिपाठी के विधायक चुने जाने के बाद से वे उनके काफी नजदीक आ गये। बृजेश कहते हैं कि तभी से हमें नौतनवां नगर पालिका में आने वाले निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के लिए भाजपा टिकट देने का आश्वासन दे रही थी। आज स्थिति यह है कि वही लोग आज पीछा छुड़ा कर भाग रहे हैं। आज मुझे लग रहा है कि मैंने अमर मणि त्रिपाठी का साथ छोड़ कर बहुत बड़ी भूल की थी। वे कहते हैं कि सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। वहीं दूसरी तरफ अमर मणि खेमा छोड़ प्रिंस सिंह राठौर ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। आज उन्होंने महाराजगंज में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने सदस्यता भी ग्रहण कर ली।

प्रिंस सिंह राठौर ने आज दोपहर को महाराजगंज में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी की सरकार में पूर्व मंत्री रहे सुशील टिबड़ेवाल, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी विजय शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष नौतनवा बलिराम यादव, वरिष्ठ सपा नेता राजू दुबे की मौजूदगी में प्रिंस राठौर ने सपा की सदस्यता ग्रहण की और समाजवादी पार्टी में अपना आस्था जताया। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी प्रिंस राठौर को नौतनवा नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा सकती है। जिसको देखते हुए प्रिंस राठौर ने मणि खेमा का साथ छोड़ते हुए सपा का दामन थाम लिया है। निवर्तमान चेयरमैन मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान भी भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। मिशन भाईजान के तहत टिकट पाने के लिए वह भी आस लगाकर बैठे हैं।

Purvanchal

डीएम ने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

  मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ अधिक से अधिक मतदान करने का किया आवाहन देवरिया 06 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन […]

Read More
Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More