मुर्गी फार्म खुलने से पड़ोस में रहने वालों का दुर्गंध के कारण रहना हुआ मुश्किल

दिलीपपुर। बाबा बेलखरनाथ धाम खंड के रतनमयी ग्रामसभा में मुन्ना सिंह s/o राजबहादुर ने करीब एक माह पूर्व मुर्गा/मुर्गी फार्म व्यासायिक दृष्टिकोण से खोल रखा है जो आबादी के बिलकुल करीब है जिसके कारण पास पड़ोस में रहने वाले लोगों का मुर्गी फार्म से आने वाली दुर्गंध के कारण रहना मुश्किल हो गया है। लोग बीमारी फैलने की आशंका से घबराए हुए हैं। लोगों का कहना है की प्रशासन ने ये जानते हुए भी की ये आबादी के इतना करीब है तो फार्म को खोलने के लिए अनुमति कैसे दे दी।

फार्म के करीब मे ही धनीराम लालजी गुप्ता कुंजीलाल मुन्ना गुप्ता जिलेदार सिंह सुरेश विश्वकर्मा आदि बीसों लोगों के मकान हैं। जिलेदार सिंह ने इसकी शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस पर रानीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस प्रभारी रानीगंज महोदय से की जिस पर उन्होंने थानाध्यक्ष दिलीपपुर महोदय को संज्ञान में लेकर जांच करने का आदेश भी दिया किंतु आजतक वहां न तो कोई जांच करने गया न कोई कार्यवाही हुई। इसके कारण पड़ोस में रहने वाले लोगों में प्रशासन की उदासीनता पर रोष बना हुआ है। जिलेदार सिंह का कहना है की लगता है प्रशासन किसी बीमारी के फैलने का इंतजार कर रहा है अगर समय पर कार्यवाही नहीं की गई तो लोगों का यहां रहना मुश्किल हो जाएगा।

Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More