पुरानी पेंशन बहाली को लेकर केंद्र व राज्य कर्मचारियों की मांग को कांग्रेस का समर्थन

राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश में OPS बहाल की जा सकती है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं? : कांग्रेस


लखनऊ। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर केंद्र व राज्य कर्मचारियों के आंदोलन का कांग्रेस पार्टी पुरजोर समर्थन करती है। कांग्रेस पार्टी का मानना है की पुरानी पेंशन को तुरंत बहाल किया जाए क्योंकि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद जीवन यापन का सहारा है। कांग्रेस पार्टी इसके पक्ष में है।  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हमाम वहीद ने आज जारी बयान में कहा कि पार्टी इसे लेकर लगातार सड़क से सदन तक संघर्षरत रही है, कांग्रेस पार्टी की सरकार में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के चुनाव जीतने के 15 दिन के भीतर पुरानी पेंशन को बहाल कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में OPS की बहाली हो सकती है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं?

उन्होंने कहा कि आज जनपद मुख्यालयों पर केंद्र व राज्य कर्मचारियों के द्वारा देशव्यापी प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों ने एक साथ मिलकर अब केंद्रीय कर्मचारी संगठनों को भी अपने साथ लिया है। इस आंदोलन में रेलव, डाक, आयकर, पासपोर्ट, आकाशवाणी, दूरदर्शन के कर्मचारी संगठनों में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, कलेक्ट्रेट, मिनिस्टीरियल, एसोसिएशन, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, उद्यान, सिंचाई, परिवहन लोक निर्माण विभाग, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, चिटफंड, शिक्षा, समेत सैकड़ों विभाग के संगठनों के कर्मचारियों ने मिलकर 23 जनवरी को नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन की रूपरेखा बनाई थी।

जिसके अंतर्गत आज 21 मार्च को नई पेंशन योजना वापस लेने एवं पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए हर जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस पार्टी अपना पूर्ण समर्थन देती है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है वह उन्हें राहत देने के पक्ष में नहीं है जबकि कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए जिस प्रकार से कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़, एवं हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल की गई है। हम्माम वहीद ने बताया कि इसके पहले कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने भी केंद्र सरकार से सरकारी कर्मचारियों के लिए इसे अपनाने और लागू करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी उन्हें न्याय दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Central UP

जानकीपुरम विस्तार में शुरू हुई सृजन झंकार संगीत प्रशिक्षण अकादमी

नृत्य गायन वादन के साथ ही मॉडलिंग और जुंबा नृत्य बन रहे हैं युवाओं के आकर्षण लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के स्कूल ‘सृजन झंकार’ और सृजन फाउंडेशन के नए कार्यालय का उद्घाटन 28 अप्रैल को पूर्व महापौर सुरेश चन्द्र अवस्थी और विशिष्ट अतिथि लक्ष्य जनकल्याण समिति के अध्यक्ष एसके वाजपेई […]

Read More