फिरोजाबाद में दो वाहनो की भिड़ंत,पांच मरे नौ‌ घायल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के नसीरपुर क्षेत्र में मंगलवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फोर्स जीप और इको स्पोर्ट्स कार में हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फोर्स जीप एक्सप्रेस वे पर खड़ी थी कि पीछे से तेज गति से आ रही इको स्पोर्ट्स कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा की टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शिकोहाबाद और फिरोजाबाद के अस्पतालों में पहुंचाया गया। मौके पर पांच लोग की मौत हो गई। उन्होने बताया कि जीप सवार लोग गोरखपुर से कार्यक्रम में शामिल होकर चूरू राजस्थान के लिए वापस लौट रहे थे जबकि ईको सवार लोग लखनऊ से दिल्ली वापस जा रहे थे। जीप में सवार चार लोगों की मौत हुई है जिनमें बाबूलाल‌ (40) और नेमीचंद (43) सगे भाई हैं।

इसके अलावा राकेश (38) और कैलाश (38) नजदीकी रिश्तेदार हैं। वहींकार में सवार मिथिलेश गुप्ता पत्नी कैलाश चंद गुप्ता निवासी डाबरी एक्सटेंशन नई दिल्ली की मौत हुई है। घायलों में नेहा (25),बेबी (28),राकेश (35),एक बच्चा (7),विनोद (50),परसराम (35), जीप चालक ओमप्रकाश (48),आभास गुप्ता (23),वैष्णवी गुप्ता (20) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी रवि रंजन और एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा अन्य अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे वहां उन्होंने घायलों के उपचार की उचित व्यवस्था के साथ ही पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की निर्देश दिए गए। (वार्ता)

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More