धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ चलाएंगे अभियान : गणेश दास

लखनऊ। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में अहम मुद्दों को उठाकर चुनाव लड़ने का काम किया जायेगा। साथ ही जिले में धर्म परिवतर्न कराने वालों के खिलाफ पार्टी युद्ध स्तर पर अभियान चलायेगी। गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करके हिंदुत्व को बरकरार रखने का काम भी किया जायेगा। किसी भी हाल में धर्म परिवतर्न को स्वीकार नहीं किया जायेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कारर्वाई कराकर जेल की सलाखों के पीछे भिजवाया जायेगा। यह बात अटल जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गणेशदास महाराज उर्फ पंडित विजय शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।

लोकसभा चुनाव में अहम मुद्दों को उठाकर लड़ेंगे चुनाव,

उन्होंने कहा कि हमारा फतेहपुर जनपद अत्यंत पिछड़े जनपदों की श्रेणी में आता है। यहां गरीब जनता को बरगलाकर मिशनरी के कुछ लोग धर्म परिवतर्न करवाने का काम कर रहे हैं। बीते दिनों पुलिस ने इस मामले पर मिशनरी से संबंधित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कारर्वाई करने का काम किया है। लेकिन अब भी कई गांवों में धर्म परिवतर्न कराने का चक्र चल रहा है। जिसे रोकने के लिए उनकी पार्टी युद्ध स्तर पर अभियान छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टीजनों के साथ-साथ आम जनमानस को साथ लेकर गांव-गांव जायेंगे और गरीब तबके के लोगों को जागरूक करके हिंदुत्व को बरकरार रखने का काम किया जायेगा।

जिससे लोग पैसों के लालच में दूसरे धर्म को स्वीकार न करें। उन्होंने कहा कि धर्म के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनपद की मूलभूत समस्याओं को लेकर चुनाव लड़ने का काम किया जायेगा। इसके लिए भी वह आमजन के बीच मुद्दों को लेकर जाने का काम करेंगे। जिले की जनता का आशीर्वाद मिला तो लोकसभा चुनाव में फतह हासिल करके इस जिले के पिछड़ेपन को दूर करने का काम किया जायेगा।

Central UP

अब लखनऊ घूमने जाने पर अच्छी जगह ठहरने की चिंता खत्म

लखनऊ में छुट्टियाँ मनाने जा रहे हैं, तो अच्छी जगह ठहरने की चिंता छोड़ दीजिए लखनऊ। बीते कुछ वर्षों में नवाबों के शहर, लखनऊ में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में, अपने शहर से बाहर जाने पर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिले, जहाँ उसे बेहतर आराम मिले, […]

Read More
Central UP

राजधानी की जिला जेल का हालः कमाई का रिकार्ड बना रहे लखनऊ जेल अफसर!

अमीरों को दी जा रही अतिरिक्त सुविधाएं, गरीब बंदियों का हो रहा शोषण मानवता शर्मसारः राशन में कटौती कर कैंटीन से बढ़ा रहे आमदनी राकेश यादव लखनऊ। राजधानी की जिला जेल में अधिकारियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस जेल के अफसर कमाई का रिकॉर्ड बनाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जेल […]

Read More
Central UP

LPS की छात्रा नशरा फातमा ने बढ़ाया मान, कहा- मेहनत की सफलता की कुंजी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कहते हैं कि प्रतिभा को केवल एक मौके की तलाश होती है। बस एक ब्रेक और वो अव्वल। कुछ इसी राह पर चलीं नशरा फातिमा और राजधानी के मशहूर विद्यालय लखनऊ पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ पास की। उनकी इस सफलता मां-बाप सहित पूरा कुनबा […]

Read More