लायंस क्लब का होलिकोत्सव

लखनऊ। लायंस क्लब मेट्रोपोलिटन डिस्ट्रिक्ट  321 B1 द्वारा होलिकोत्सव और पूर्व मण्डलाध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट 321 B1 के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के प्रस्तावित चुनाव में  जोगेंदर सिंह खुराना के नेविशिष्टअतिथियों का सम्मान किया। उन्होने क्लब के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। जोगेंदर सिंह ने कहा कि वह अड़तीस वर्षों से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वह लायंस क्लब के माध्यम से निरन्तर यह कार्य कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि लायंस क्लब के   उदेश्य को एक लाइन में कहा जाता है। वह यह कि लायंस जरुरतमंदों कि सेवा के लिए समर्पित है। जोगेंद्रर सिंह ने वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बी एन चौधरी, मुकेश जैन, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऐ के सिंह, विशाल सिन्हा, के ऐस लूथरा ,कमल शेखर, उमा चरण,भूपेश  बंसल को सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि बी एन चौधरी ने कहा कि सेवा के क्षेत्र मे ईर्ष्या द्वेष के लिए कोई जगह नहीं होती। स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रभावित होकर अमेरिका में लायंस क्लब की स्थापना हुई थी। क्लब के संस्थापक ने शिकागो मे स्वामी विवेकानन्द का व्याख्यान सुना था।

इसके बाद ही उन्होंने मानवता की सेवा के लिए यह क्लब बनाया था। बी एन चौधरी ने कहा कि लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321 B1 सदस्य संख्या की द्रष्टि से आगे हैं। लेकिन इस वर्ष इसमे और वृद्धि करनी होगी। इसमें डिस्ट्रिक्ट के सभी क्लबों को अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा। एके सिंह ने कहा कि सेवा कार्य में किसी प्रकार की बाध्यता नहीं होती। य़ह सहज रूप से चलती है। लायंस क्लब इसके लिए मंच उपलब्ध कराता है। के ऐस लूथरा ने भी आगंतुकों का स्वागत किया। भूपेश बंसल और कमल शेखर ने चुनाव की प्रजातांत्रिक व्यवस्था और उसकी भावना के सम्मान का आह्वान किया। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल, नरेश चंद्र, योगेश दीक्षित, योगेश गोयल,अशोक गौतम, सुनील श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया।

Central UP

अब लखनऊ घूमने जाने पर अच्छी जगह ठहरने की चिंता खत्म

लखनऊ में छुट्टियाँ मनाने जा रहे हैं, तो अच्छी जगह ठहरने की चिंता छोड़ दीजिए लखनऊ। बीते कुछ वर्षों में नवाबों के शहर, लखनऊ में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में, अपने शहर से बाहर जाने पर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिले, जहाँ उसे बेहतर आराम मिले, […]

Read More
Central UP

राजधानी की जिला जेल का हालः कमाई का रिकार्ड बना रहे लखनऊ जेल अफसर!

अमीरों को दी जा रही अतिरिक्त सुविधाएं, गरीब बंदियों का हो रहा शोषण मानवता शर्मसारः राशन में कटौती कर कैंटीन से बढ़ा रहे आमदनी राकेश यादव लखनऊ। राजधानी की जिला जेल में अधिकारियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस जेल के अफसर कमाई का रिकॉर्ड बनाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जेल […]

Read More
Central UP

LPS की छात्रा नशरा फातमा ने बढ़ाया मान, कहा- मेहनत की सफलता की कुंजी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कहते हैं कि प्रतिभा को केवल एक मौके की तलाश होती है। बस एक ब्रेक और वो अव्वल। कुछ इसी राह पर चलीं नशरा फातिमा और राजधानी के मशहूर विद्यालय लखनऊ पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ पास की। उनकी इस सफलता मां-बाप सहित पूरा कुनबा […]

Read More