फिल्मी करियर में अक्षय कुमार की चर्चा

लखनऊ। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने फिल्मी करियर को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक्टर ने लगातार पांच फ्लॉप फिल्में ऑडियंस के लिए परोसी हैं। जिसके चलते उनके फैंस उनसे काफी खफा हैं। हाल ही में अक्षय की फिल्म सेल्फी रिलीज हुई हैं। बताया गया है कि सेल्फी का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल हुआ है। बताया गया है कि अक्षय कुमार क करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई है। इसी बीच अपनी फिल्मों से दूर एक्टर अपने एंटरटेनमेंट टूर में डांस करते हुए नजर आए।

अक्षय कुमार और उनकी हसीनाओं की टीम फिलहाल यूएस में हैं। अक्षय की हसीनाओ की बात की जाए तो इसमें सोनम बाजवा, नोरा फतेही, दिशा पाटनी, मौनी रॉय समेत कई और लोग भी शामिल हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रही हैं। वीडियोज में अक्षय कुमार यूएस में परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में अक्षय घाघरा पहने हुए नजर आ रहे हैं।

अक्षय के साथ-साथ वीडियो में नोरा भी नजर आ रही हैं। दोनों सितारे एक साथ जमकर ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में नोरा और अक्षय कुमार सेल्फी के गाने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। बताया गया है कि एक तरफ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और उनके डांस की तारीफ भी कर रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अक्षय का मजाक बना रहे हैं।
एक यूजर मे अक्षय को ट्रोल करेत हुए लिखा, यही देखना बाकि था अब। एक यूजर ने लिखा, फिल्मों से पैसा नहीं आ रहा है तो ऐसे ही कमाओ। एक ने लिखा, पैसों के लिए घाघरा भी पहन लिया। बताया गया है कि इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा, अक्षय कुमार कब अपनी उम्र की तरह एक्ट करेगा, बेटी लग रही है उसकी। लास्ट बट नॉट द लीस्ट, एक यूजर ने लिखा, पापी पेट के लिए नाचना पड़ रहा है।  (इनपुट/गूगल)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More