अनिल कपूर और आदित्य रॅाय कपूर की थ्रिलर सीरीज द नाइट मैनेजर रिलीज

मुंबई। बॅालीवुड अभिनेता अनिल कपूर और आदित्य रॅाय कपूर स्टारर फिल्म ‘द नाइट मैनेजर’ ओटीटी प्लेटफॅार्म हॅाटस्टार पर रिलीज कर दी गयी है। फिल्म ‘द नाइट मैनेजर’ थ्रिलर सस्पेंस से भरपूर सीरीज है। आदित्य ने इस सीरीज से ओटीटी प्लेटफॅार्म पर डेब्यू किया है। वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ एक ऐसे होटल मैनेजर की कहानी है जो नाइट शिफ्ट में काम करता है। एक दिन अंजान महिला होटल में रहने आती है और कुछ ऐसा होता है।

जिसके बाद उसे उस महिला की मदद करनी पड़ जाती है। महिला जिस शख्स की पत्नी है, उसका संपर्क दुनिया भर में अपना कारोबार फैलाए बैठे एक ऐसे शख्स से होता है जिसके पीछे खुफिया विभाग बरसों से लगा हुआ है। एक मदद इस नाइट मैनेजर की जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है। लेकिन मैनेजर का अपना भी एक पास्ट होता है। जिससे वह सालों से भाग रहा होता है। खुफिया विभाग उसे ऐसी घुट्टी पिलाता है कि वह तमाम कोशिशों के बाद भी पूरी तरह उनके जाल में फंसता चला जाता है।

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि द नाइट मैनेजर को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज के चार एपिसोड फर्स्ट पार्ट में रिलीज कर दिए गए हैं। वहीं सीरीज का दूसरा पार्ट जून में देखने को मिलेगा। ऐसे में सीरीज को लेकर दर्शकों में जून तक सस्पेंस बरकरार रहेगा। बताया गया है कि जिसको लेकर दर्शकों में सस्पेंस बना हुआ है। शोभिता का पास्ट सीरीज के दूसरे पार्ट में सभी के सामने आएगा। जिसके चलते सीरीज में नया ट्विस्ट देखने को मिल सकता है।

जानिए क्यों देखे ये वेब सीरीज

क्राइम और थ्रिलर पर आधारित ‘द नाइट मैनेजर’ की स्टोरी की बात करे। तो अनिल और आदित्य की ये सीरीज दर्शकों को आखिरतक अपने साथ बंधे रखने में कामयाब हुई है। निर्देशन के साथ साथ सभी कलाकारों की एक्टिंग, सिनेमेटोग्राफी काफी प्रभावशाली है। ओरिजिनल सीरीज को इंडियन दर्शकों टेस्ट को मध्यनजर रखते हुए डिजाइन किया गया है। (इनपुट-वार्ता/गूगल)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More