कानपुर में मां बेटी की मृत्यु पर युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

नई दिल्ली। युवा कांग्रेस ने कानपुर में घर पर बुलडोजर चलाने से दुखी माँ-बेटी की आत्महत्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए उसे असंवेदनशील बताया और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज यहां कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि योगी सरकार का बुलडोजर अपराधियों पर लगाम नहीं बल्कि शरीफों को दंडित कर रहा है। अपराधी सरकार की शरण में महफूज़ हैं लेकिन बुलडोजर गरीबों के घर उजाड़ रहा है और मुख्यमंत्री योगी चुप्पी साधे हुए है।

उन्होंने कहा कि जब माँ-बेटी ज़िंदा जल रहीं थी तब प्रशासन के अधिकारी व्यस्त थे। उनका कहना था कि यह अतिक्रमण हटाने का तरीका नही है कि लोगों को ही दुनिया से हटाया जाए। इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है लेकिन राज्य सरकार किसी की नही सुन रही है। युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सबका साथ सबका विकास’ का नारा देती है तो दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन के सामने बेटियो को जलाया जा रहा है। युवा कांग्रेस के प्रवक्ता वरुण पांडेय ने घटना के दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ़्तार करने की मांग की। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More