पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अजीत डोभाल को मानद उपाधि से सम्मानित किया

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज उत्तराखंड के पंतनगर पहुंचे। यहां पर अजीत डोभाल पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के 34 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अजीत डोभाल को मानद उपाधि से सम्मानित किया। ‌दीक्षांत समारोह में 2503 छात्र और छात्राओं को उपाधि दी गई। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए अजीत डोभाल ने कहा कि हिंदुस्तान के विभाजन के समय पाकिस्तान के पास 22 मिलियन हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि चली गई। ये भारत का वो भाग था जहां सबसे ज्यादा अनाज पैदा होता था।

इसके बाद कई लोगों को मानना था कि देश की 35 करोड़ की जनता के लिए अन्न पैदा नहीं हो पाएगा। यह गौरव का विषय है कि आजादी के 75 साल बाद हमारी आबादी 135 करोड़ हो गई। देश के स्वतंत्र होने पर हमारे पास खाद्यान 50 मिलियन टन था जो आज बढ़कर 315 मिलियन टन हो गया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल लेफ्टि. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, कृषि मंत्री गणेश जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान 70 श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पदक से नवाजा गया। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए रोशनी चंद और 2021-22 के लिए सुरवी रावत को कुलाधिपति पदक से नवाजा गया। दोनों सत्रों के 26 विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक, 22 विद्यार्थियों को रजत और 21 विद्यार्थियों को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More
Education Religion

मानवता के कल्याण के लिए समर्पित था महावीर स्वामी का विचार

ऋचा सिंह|  हमारे देश में अनेक ऐसे संत ज्ञानी महापुरुष हुए हैं जिन्होंने न केवल भारत वरन पूरे विश्व में अपने ज्ञान का प्रकाश फैलाया है महावीर स्वामी उनमें से एक थे। जैन अनुश्रुतियों और परंपराओं के अनुसार जैन धर्म की उत्पत्ति और विकास में 24 तीर्थंकर सम्मिलित हैं इनमें से 22 तीर्थंकरों की ऐतिहासिकता […]

Read More
Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More