साइबर अपराधियों का आतंक: जनवरी से लेकर फरवरी के बीच छह सौ मामले दर्ज

पुलिस ने पीड़ितों के 17 लाख 93 हजार रुपए कराए वापस


ए अहमद सौदागर


लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हत्या, लूट, डकैती दुष्कर्म जैसी संगीन वारदात के अलावा साइबर अपराधी भी लगातार पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। साइबर अपराधियों के आतंक पर गौर करें तो वर्ष 2023 में जनवरी से लेकर नौ फरवरी के बीच छह सौ मामले साइबर थाने में दर्ज किए गए हैं, जिसमें से पुलिस ने पीड़ितों के 17 लाख 93 हजार रुपए वापस कराने में कामयाबी हासिल की है। जानकार सूत्रों की मानें तो आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 से नौ फरवरी तक पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने छह सौ मामले दर्ज किए।

बताया जा रहा है कि पुलिस सर्विलांस सेल की मदद से अब तक 17 लाख 93 हजार रुपए पीड़ितों को उनकी गाढ़ी कमाई लौटाने में सफलता हासिल की है। साइबर थाने से जुड़े एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि और भी लोगों की डूबी हुई रकम वापस लौटाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें अलग अलग दिशाओं में जाल बिछा दिया। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।

,,, चुनौती दे रहे साइबर अपराधी,,,

यूपी पुलिस नामचीन अपराधियों को पकड़ने में भले ही कामयाब हो रही हो, लेकिन साइबर अपराधी उसे लगातार चुनौती दे रहे हैं। इंटरनेट और मोबाइल के जरिए छेड़छाड़ से लेकर हेराफेरी कर आर्थिक अपराध धड़ल्ले से हो रहे हैं। हाईप्रोफाइल मामलों में तो पुलिस की रूचि भी है, लेकिन आम लोगों की शिकायतों पर सामान्य जांच पड़ताल न होने से भी इन अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है।

साइबर अपराधियों की कारगुजारियां तो आए दिन सामने आ रही है। जानकार सूत्रों की मानें तो साल दो साल की बात छोड़ दें तो सिर्फ जनवरी 2023 से नौ फरवरी के बीच साइबर अपराध से जुड़े छह सौ मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि पुलिस ने पीड़ितों के 17 लाख 93 हजार रुपए वापस कराने में कामयाबी हासिल की है।

Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More